अर्थतंत्र

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार 60 हजार के पार खुला सेंसेक्स

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जानकार बता रहे हैं कि इसकी वजह से दुनिया भर के शेयर बाजारों में रौनक दिखी। साथ ही इससे यह संकेत भी मिला है कि अभी अमेरिकी सरकार राहत पैकेज को वापस लेने का कदम नहीं उठाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया है। बीएसई सेंसेक्स आज 60 हजार के पार खुला है। सेंसेक्स ने पहली बार 60 हजार के पार पहुंचा। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 273 अंकों की उछाल के साथ 60,158.76 पर खुला। कुछ ही देर में बढ़ते हुए सेंसेक्स 60,333 की नई ऊंचाई तक पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75 अंक की उछाल के साथ 17,897.45 पर खुला और बढ़ते हुए 17,947.65 तक चला गया। निफ्टी का भी यह अब तक का रिकॉर्ड है।

इससे पहले गुरुवार को भी शेयर बाजार में भारी तेजी देखी गई थी। दोपहर 3.12 बजे के करीब सेंसेक्स 1030 अंकों की भारी उछाल के साथ 59,957.25 तक पहुंच गया। सेंसेक्स और निफ्टी ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 431 अंकों की तेजी के साथ 59,358.18 पर खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 958.03 अंकों की तेजी के साथ 59,885.36 पर पहुंच गया।

बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की तो यह 124 अंक की तेजी के साथ 17,670.85 पर खुला। दोपहर के 3.12 बजे के करीब निफ्टी 17,843.90 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के आखिर में निफ्टी 280.40 अंकों की तेजी के साथ 17,827.05 पर बंद हुआ।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जानकार बता रहे हैं कि इसकी वजह से दुनिया भर के शेयर बाजारों में रौनक दिखी। साथ ही इससे यह संकेत भी मिला है कि अभी अमेरिकी सरकार राहत पैकेज को वापस लेने का कदम नहीं उठाएगी। चीन के केंद्रीय बैंक ने बैकिंग सिस्टम में नगदी डालकर मसले पर थोड़ी राहत देने की कोशिश की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की