अर्थतंत्र

कोरोना वायरस से नहीं उबर पा रहा शेयर बाजार, खुलते ही सेंसेक्स धड़ाम, 2000 अंक से ज्यादा फिसला

शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1809.08 अंक गिरकर 27,060.43 पर आ गया। लेकिन बाद में आंकड़ा 2000 अंक तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 490.50 पॉइंट के नुकसान के साथ 7,978.30 पर आ गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शेयर बाजार कोरोना वायरस की मार से उबर नहीं पा रहा है। आज गुरुवार यानी शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 1497.97 अंक की गिरावट के साथ 27371.54 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 438.00 अंक की गिरावट के साथ 8030.80 अंक के स्तर पर खुला। लेकिन देखते देखते हालात बिगड़ गई और सेंसक्स 2000 अंक तक पहुंच गया। वहीं 186 कंपनियां के शेयर के दाम बिना घटे या बढे खुले।

Published: 19 Mar 2020, 10:01 AM IST

इन शेयरों में बड़ी गिरावट:

  • भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 133.00 रुपये के स्तर पर खुला।
  • बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 316 रुपये की गिरावट के साथ 2,745.15 रुपये के स्तर पर खुला।
  • ओएनजीसी का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 60.50 रुपये के स्तर पर खुला।
  • एचसीएल टेक का शेयर करीब 53 रुपये की गिरावट के साथ 381.25 रुपये के स्तर पर खुला।
  • यस बैंक का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 51.55 रुपये के स्तर पर खुला।

Published: 19 Mar 2020, 10:01 AM IST

बता दें कि इस हफ्ते अब तक सेंसेक्स 5000 अंक से अधिक टूट चुका है। वहीं निफ्टी की बात करें तो ये 1500 अंक से अधिक लुढ़का है। बुधवार को सेंसेक्स 1709.58 अंक यानी 5.59 फीसदी लुढ़क कर 28,869.51 अंक पर बंद हुआ। अगर निफ्टी की बात करें तो ये 425.55 अंक या 4.75% की गिरावट के साथ 8,541.50 अंक पर रहा।

Published: 19 Mar 2020, 10:01 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 19 Mar 2020, 10:01 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: US ने ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को नाइजीरिया में किया ढेर, ट्रंप ने दी जानकारी

  • ,
  • 'नीट पेपर लीक ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा बुरी तरह तोड़ा', राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी मध्यप्रदेश कांग्रेस

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में अब सूरज दिखाएगा तेवर, गर्मी का टॉर्चर झेलने के लिए हो जाएं तैयार, 43°C तक पहुंचेगा पारा

  • ,
  • कल 5 घंटे जोमैटो-स्विगी से नहीं आएगा खाना, OLA-Uber भी नहीं मिलेगी, तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ गिग वर्कर्स का प्रदर्शन

  • ,
  • इजराइल का गाजा में हवाई हमले जारी, हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख को बनाया निशाना