शिक्षा

इंतजार हुआ खत्म! यूपी बोर्ड 10th-12th का रिजल्ट कल होगा जारी, शाम 4 बजे छात्र यहां चेक करें अपना परिणाम

पहले रिजल्ट की संभावित तारीख 25 अप्रैल बताई जा रही थी, लेकिन अब बोर्ड ने आधिकारिक रूप से 23 अप्रैल की पुष्टि कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम 23 अप्रैल को शाम 4 बजे प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से घोषित करेगा। छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in या results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे।

Published: undefined

इस साल करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पहले रिजल्ट की संभावित तारीख 25 अप्रैल बताई जा रही थी, लेकिन अब बोर्ड ने आधिकारिक रूप से 23 अप्रैल की पुष्टि कर दी है। परिणाम जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी किए जाने की संभावना है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट की तारीख की जानकारी दी है।

पिछले वर्ष के परिणामों पर नजर डालें तो हाईस्कूल में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र सफल हुए थे। इस बार भी छात्रों को बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

Published: undefined

इसके अलावा, यूपी बोर्ड इस वर्ष भी छात्रों को डिजिलॉकर के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराएगा। छात्र अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से डिजिलॉकर अकाउंट बनाकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल मार्कशीट एडमिशन और सरकारी कार्यों के लिए पूरी तरह मान्य होगी।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined