
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कई क्षेत्रों में अपने ही नेताओं की बगावत झेल रही बीजेपी को चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि त्रिपाठी आने वाले दिनों में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
Published: undefined
चुनावी राज्य में बीजेपी को एक और बड़ा झटका तब लगा है, जब उसके बागी चल रहे विधायक त्रिपाठी ने पार्टी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र लिखकर विधानसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया।
Published: undefined
नारायण त्रिपाठी ने पिछले दिनों विंध्य प्रदेश की मांग करते हुए विंध्य जनता पार्टी का गठन किया था और ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी, मगर अब उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मगर, यह ऐलान नहीं किया है कि आगे उनका क्या कदम होगा। संभावना इस बात की जताई जा रही है कि त्रिपाठी आने वाले दिनों में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined