
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पूर्णिया में एक चुनावी सभा के दौरान मंच से ऐलान करते हुए कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है।
Published: 05 Nov 2020, 4:36 PM IST
जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश गुरुवार को पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने सबको चौंकाते हुए कहा, “जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला। अब आप बताइए कि वोट देंगे कि नहीं।’”
Published: 05 Nov 2020, 4:36 PM IST
बता दें कि नीतीश कुमार 2005 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। आज के उनके ऐलान का साफ अर्थ है कि वह अब अगला चुनाव बतौर सीएम नहीं लड़ेंगे। यहां बता दें कि इस बार भी नीतीश कुमार खुद कहीं से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। नीतीश कुमार ने 2004 में अपना आखिरी चुनाव लड़ा था। उसके बाद से नीतीश कुमार ने कोई चुनाव नहीं लड़ा।
Published: 05 Nov 2020, 4:36 PM IST
साल 1972 में बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया जैसे नेताओं के संपर्क में आने के बाद राजनीति में कदम रखा और 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा। उन्होंने नालंदा के हरनौत से पहला चुनाव लड़ा था। इसके बाद नीतीश ने 2004 में अपना आखिरी चुनाव नालंदा से लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। बिहार के सीएम से पहले नीतीश एनडीए की वाजपेयी सरकार में केंद्र में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
Published: 05 Nov 2020, 4:36 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 Nov 2020, 4:36 PM IST