
मणिपुर की 60 सीटों पर हुए चुनाव की आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रूझानों में बीजेपी को ज्यादा बढ़ती मिलती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। इन सबके बीच सीएम बीरेन सिंह ने हिंगांग सीट से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पी शरत चंद्र को लगभग 18,000 मतों से हराया।
एन.बीरेन सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी। अक्टूबर 2016 में वो कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का कमल थाम लिया था। 1 जनवरी 1961 को जन्में एन। बीरेन सिंह ने कम समय में अपने राज्य की राजनीति के शिखर को छूआ है। राजनीति के अखाड़े में कदम रखने से पहले वो पत्रकार थे। पत्रकारिता को पेशा बनाने से पहले एन। बीरेन सिंह फूटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी थे। फूटबॉल की व़जह ही वो सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हो गए। बीएसएफ की तरफ से उन्होंने कई घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 1992 में एन।बीरेन सिंह बीएसएफ की नौकरी छोड़कर स्थानीय अखबार नाहरोलगी थौडांग में पत्रकारिता शुरू कर दी। साल 2002 में राजनीति में सक्रिय तौर पर शामिल हो गए।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined