विधानसभा चुनाव 2023

उत्तराखंड बीजेपी में सियासी घमासान, अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों को हराने में लगे नेता!

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की वोटिंग समाप्त होने के बाद से ही प्रदेश भाजपा में मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के उम्मीदवार पार्टी नेताओं पर ही चुनाव हराने का षडयंत्र रचने का आरोप लगा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की वोटिंग समाप्त होने के बाद से ही प्रदेश भाजपा में मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के उम्मीदवार पार्टी नेताओं पर ही चुनाव हराने का षडयंत्र रचने का आरोप लगा रहे हैं और आरोपों की इस जद में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी आ गए हैं। भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके और वर्तमान में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे मदन कौशिक पर अपनी विधानसभा सीट के साथ-साथ प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी थी। भाजपा सगंठन के कामकाज को जानने- समझने वाले यह बखूबी समझते हैं कि पार्टी संगठन और सरकार दोनों में ही पार्टी अध्यक्ष की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण और प्रभावी होती है और यहां तो उसी प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी का एक वर्तमान विधायक चुनाव में हराने का षडयंत्र रचने का आरोप लगा रहा है। प्रदेश भाजपा में पिछले दो दिनों से मचे सियासी घमासान पर सख्त रवैया अपनाते हुए भाजपा आलाकमान ने पूरे मामले पर प्रदेश से रिपोर्ट भेजने को कहा है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने उत्तराखंड के प्रदेश संगठन महासचिव अजय कुमार से पूरे मामले की जानकारी मांगी है और इसी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Published: 16 Feb 2022, 9:06 PM IST

आपको बता दें कि प्रदेश में सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान के दिन आईएएनएस से बात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह दावा किया था कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कई मिथक टूटे हैं और इस बार उत्तराखंड में भी कई मिथक टूटेंगे और प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

Published: 16 Feb 2022, 9:06 PM IST

आईएएनएस द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए 14 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि वो खटीमा विधानसभा सीट से भी चुनाव जीतेंगे और प्रदेश में 60 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Published: 16 Feb 2022, 9:06 PM IST

लेकिन चुनाव खत्म होते ही भाजपा के उम्मीदवारों ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। काशीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिलोक सिंह चीमा और उनके पिता हरभजन सिंह चीमा ( जो वर्तमान में विधायक है) एवं चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने संगठन के कई नेताओं पर भीतरघात करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सबसे चौंकाने वाला आरोप तो पार्टी के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने लगाया। संजय गुप्ता ने तो सीधे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर ही उन्हे चुनाव हराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगा दिया। पिछले दो दिनों से संजय गुप्ता लगातार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

Published: 16 Feb 2022, 9:06 PM IST

ऐसे में सख्त रवैया अपनाते हुए पार्टी आलाकमान ने इस पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब कर ली है, लेकिन राज्य में मचे इस सियासी घमासान के कई मतलब-मायने भी निकाले जा रहे हैं जो भाजपा के लिए शुभ संकेत तो कतई नहीं है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 16 Feb 2022, 9:06 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 16 Feb 2022, 9:06 PM IST