उत्तर प्रदेश चुनाव की मतगणना के दौरान के गाजियाबाद के मतगणना केंद्र पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एक पोलिंग एजेंट अंकित यादव को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। आननफानन में अंकित यादव को फौरन अस्पताल ले जाया गया है। वो गाजियाबाद शहर सीट के मतगणना केंद्र की टेबल 11 पर बीएसपी की ओर से एजेंट के तौर पर तैनात थे।
Published: undefined
गौरतलब है कि गाजियाबाद शहरी विधानसभा सीट से बीएसपी के कृष्ण कुमार प्रत्याशी हैं। इनके अलावा इस सीट से बीजेपी के अतुल गर्ग, कांग्रेस के सुशांत गोयल, और समाजवादी पार्टी के विशाल वर्मा चुनाव मैदान में हैं। गाजियाबाद में हुए चुनाव के दौरान जिले में 54.92 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। आज गाजियाबाद में भी मतों की गिनती जारी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined