मनोरंजन

उल्लू, अल्ट और देसीफ्लिक्स समेत 25 ऐप्स हो गए बैन, यहां देखें पूरी लिस्ट

सूत्रों ने कहा कि इस प्रतिबंध का उद्देश्य विशेष रूप से नाबालिगों के लिए अश्लील सामग्री की आसान उपलब्धता को रोकना तथा यह सुनिश्चित करना है कि डिजिटल सामग्री शालीनता और कानून की सीमाओं के अंदर रहे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सरकार ने विभिन्न कानूनों, खासकर महिलाओं के अश्लील" चित्रण पर रोक से जुड़े कानून के उल्लंघन के कारण उल्लू, अल्ट और देसीफ्लिक्स समेत 20 से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि इस प्रतिबंध का उद्देश्य विशेष रूप से नाबालिगों के लिए अश्लील सामग्री की आसान उपलब्धता को रोकना तथा यह सुनिश्चित करना है कि डिजिटल सामग्री शालीनता और कानून की सीमाओं के अंदर रहे।

कौन-कौन से ऐप हुए बैन?

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न कानूनों का उल्लंघन करने वाले ऐप में अल्ट, उल्लू, बिग शॉट्स ऐप, देसीफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट, गुलाब ऐप, कंगन ऐप, बुल ऐप, जलवा ऐप, वाउ एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनेओ, शोएक्स, सोल टॉकीज, अड्डा टीवी, हॉटएक्स वीआईपी, हलचल ऐप, मूडएक्स, नियोनएक्स वीआईपी, फूगी, मोजफ्लिक्स और ट्राइफ्लिक्स शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वे भारत में इन वेबसाइटों तक सार्वजनिक पहुंच पर रोक लगाएं

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने शेयर किया महारैली का रूट मैप, कहा- कल मिलते हैं, साथ चलते हैं

  • ,
  • हिसार में रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 260 बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

  • ,
  • ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय...', इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने उनके 'खूबसूरत उपहार' को किया याद

  • ,
  • इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल ने दी श्रद्धांजलि, शक्ति स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि

  • ,
  • कोई बना रहा डोसा, कोई मंदिर में टेक रहा माथा... भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को साधने में लगे मध्यावधि चुनाव के उम्मीदवार