
अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि असल सशक्तिकरण क्या होता है, इसे जानने के लिए आपकी जिंदगी में बेटी का होना जरूरी है। काजोल की बेटी नायसा 15 साल की हो गई हैं। काजोल ने अपनी बेटी नायसा के 15वें जन्मदिन पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। काजोल ने ट्वीट कर कहा, “अगर आप असल में महिला सशक्तीकरण चाहते हैं तो बेटी के माता-पिता बनें। सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों और बनी-बनाई धारणाओं से निपटने लिए आपकी संतान से बेहतर कोई और नहीं हो सकता। नायसा को जन्मदिन की बधाई।”
Published: undefined
काजोल ने 1999 में अभिनेता अजय देवगन शादी करने के बाद अप्रैल 2003 में नायसा को जन्म दिया था और 7 साल बाद 2010 में वह बेटे युग की मां बनीं।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined