मनोरंजन

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी समेत छह अन्य के खिलाफ 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज

एक अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय डांसर की शिकायत के आधार पर 16 अक्टूबर को मीरा रोड पुलिस थाने में रेमो, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी और पांच अन्य के खिलाफ एक डांस मंडली से 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय डांसर की शिकायत के आधार पर 16 अक्टूबर को मीरा रोड पुलिस थाने में रेमो, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) सहित अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसके साथियों के साथ 2018 से जुलाई 2024 के बीच कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई। प्राथमिकी के मुताबिक, इस डांस मंडली ने एक टेलीविजन शो में प्रस्तुति दी थी और जीत हासिल की थी।

इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर दिखाया कि यह समूह उनका है और 11.96 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि हड़प ली।

अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपी ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल