मनोरंजन

गौतम गुलाटी ने सलमान खान को लेकर कही बड़ी बात, राधे फिल्म में अपने लुक के बारे में खोले राज

फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई में गिरगिट की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौतम गुलाटी ने याद किया है कि कैसे फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान ने उनके लुक को तय करने में विशेष रुचि ली।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई में गिरगिट की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौतम गुलाटी ने याद किया है कि कैसे फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान ने उनके लुक को तय करने में विशेष रुचि ली।

गौतम कहते हैं कि उन्होंने ओटीटी पर शो देखे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके अपने कैरेक्टर की बारीकियां सही हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शो देखे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकारात्मक चरित्र के शेड्स को कैसे निखारा जाए, लुक से लेकर एक्सप्रेशन तक और भी बहुत कुछ। फिर, मैंने सलमान सर के विश्वास के साथ गिरगिट में अपने शेड्स जोड़े और इस तरह यह चरित्र जीवन में लाया गया।"

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने एक्शन ²श्यों के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण भी लिया।

उन्होंने यह बात भी साझा की कि कैसे सलमान खान ने इस फिल्म में उनके लुक को लेकर काफी सहायता की।

अभिनेता ने कहा, टैटू और बाल कटवाने की अवधारणा भी सलमान सर ने ही तय की थी और मुझे खुशी है कि हमने इसका पालन आखिर तक किया। एक्शन ²श्यों के लिए बहुत प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है और कई बार तो यह सुबह से रात तक चलती है।

यह फिल्म हाल ही में भारत में एक डिजिटल पे-पर-व्यू प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट