मनोरंजन

'घूसखोर पंडत' विवाद पर विराम, फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने शीर्षक वापस लिया, मामला खत्म

सुप्रीम कोर्ट ने 12 फरवरी को पांडे को उनकी फिल्म के शीर्षक को लेकर फटकार लगायी थी और कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर समाज के किसी वर्ग को अपमानित नहीं किया जा सकता।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया, क्योंकि फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने अदालत को सूचित किया था कि उन्होंने फिल्म का शीर्षक और सभी प्रचार सामग्री वापस ले ली है।

न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्ल भुइयां की पीठ ने पांडे के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने के बाद याचिका का निपटारा किया और उम्मीद जताई कि इस विवाद का हर तरह से अंत हो जाएगा।

पांडे ने अपने हलफनामे में कहा कि मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म का नया शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह पहले वाले नाम से मिलता-जुलता नहीं होगा।

फिल्म निर्माता ने कहा, ‘‘हालांकि नये शीर्षक को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है, मैं यह आश्वासन देता हूं कि भविष्य में जो भी शीर्षक चुना और अपनाया जाएगा, वह उस पहले शीर्षक के समान या उससे मिलता-जुलता नहीं होगा, जिसके संबंध में आपत्तियां उठाई गई थीं और वह कहानी को सटीक रूप से प्रतिबिंबित करेगा।"

सुप्रीम कोर्ट ने 12 फरवरी को पांडे को उनकी फिल्म के शीर्षक को लेकर फटकार लगायी थी और कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर समाज के किसी वर्ग को अपमानित नहीं किया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा