
हिंदी सिनेमा के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस वक्त बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने पिता सुनील मल्होत्रा को खो दिया।
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने दर्द को साझा करते हुए भावुक बातें लिखीं थीं, लेकिन अब सिद्धार्थ की पत्नी और बी-टाउन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने ससुर को याद कर आंखें नम कर देने वाला पोस्ट लिखा है।
कियारा आडवाणी ने शादी की फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे अपने ससुर और बाकी परिवार के साथ दिख रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उनके ससुर ने हमेशा खुली बाहों से उनका स्वागत किया और अपनी कहानियों और चुटकुलों से खूब हंसाया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "शुरुआत से ही आपने खुले हाथों से बिना किसी स्वार्थ के प्रेम के साथ मेरा स्वागत किया, जिसने हम सभी को एक आधार दिया। आपका स्नेह अटूट था, आपकी उदारता सहज थी। आप हर समय मौजूद रहते थे, ध्यान से बातों को सुनते थे, और छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे। आपने सिर्फ और देना सीखा।
अभिनेत्री ने अपने पिता समान ससुर से काफी कुछ सीखा है और उस विरासत को अपने बच्चों को भी देना चाहती हैं।
Published: undefined
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता भारत के अलावा 120 छोटे-बड़े देशों में है, जहां उनका रोमांटिक अंदाज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
बात चाहे दुबई की हो या पेरिस की, शाहरुख ने जिस देश में शूटिंग की है, वहां उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ी है। इन दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को बॉलीवुड स्टार्स से बात की, लेकिन बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि शाहरुख खान का सिक्का पूरे फ्रांस में चलता है।
फ्रांस और भारत का जुड़ाव हमेशा से सिनेमा और संस्कृति से जुड़ा रहा है। हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों की शूटिंग फ्रांस की अलग-अलग जगहों पर हो चुकी है। खुद शाहरुख खान ने 'पठान' की शूटिंग फ्रांस में की थी, और अपकमिंग फिल्म 'किंग' के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी वहीं होगी, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि शाहरुख को फ्रांस का 'नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' मिल चुका है, जिसे उन्होंने बहुत विनम्रता से अपनी मां के बर्थडे पर स्वीकार किया था। साल 2014 में अभिनेता को फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस ने सिनेमा और सांस्कृतिक विविधता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया था।
दीवानगी का आलम सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता। शाहरुख बॉलीवुड के इकलौते ऐसे स्टार हैं, जिनके सम्मान में ग्रेविन म्यूजियम में गोल्ड कॉइन जारी किया गया। सिक्के पर शाहरुख खान की डीडीएलजे वाले लुक के साथ फोटो उकेरी गई है। ये सम्मान उनके 30 साल के शानदार फिल्मी करियर को देखकर दिया गया था। यही कारण है कि शाहरुख खान को सिर्फ बॉलीवुड का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का 'किंग' कहा जाता है।
Published: undefined
नेशनल अवॉर्ड विजेता गीतकार, गायक और अभिनेता स्वानंद किरकिरे ने मौजूदा म्यूजिक इंडस्ट्री की एक बड़ी समस्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि गानों की तेजी से घटती शेल्फ लाइफ उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है।
गायक का मानना है कि टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्रोडक्शन की स्पीड बढ़ रही है, लेकिन गाने जल्दी पुराने हो जाते हैं, जो उन्हें चिंतित करता है।
आईएएनएस से बातचीत में स्वानंद किरकिरे ने बताया, “मुझे गानों की घटती शेल्फ लाइफ की चिंता है। एआई के इस्तेमाल से प्रोडक्शन की स्पीड तो और भी तेज होने वाली है, क्योंकि एआई अब म्यूजिक इंडस्ट्री में हर विभाग में इस्तेमाल हो रहा है। लोग एआई का इस्तेमाल गाने बनाने, लिरिक्स लिखने और हर चीज के लिए कर रहे हैं। इसलिए हमें सच में नहीं पता कि आगे क्या होगा। लेकिन देखिए, आगे रोमांचक समय आने वाला है।”
किरकिरे ने इस बदलाव को पूरी दुनिया के लिए चुनौतियों से भरा बताया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ हमारी समस्या नहीं है, पूरी म्यूजिक वर्ल्ड और पूरी दुनिया एआई के बढ़ते वर्चस्व से जूझ रही है। देखते हैं यह हमें कहां ले जाता है।”
स्वानंद किरकिरे का मानना है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में बदलाव चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन वे नए अवसर भी लाते हैं। एआई के आने से प्रोडक्शन तेज हो रहा है, लेकिन गाने की लंबी उम्र और भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखना अब बड़ी चुनौती है। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि टेक्नोलॉजी से क्रिएटिविटी के नए रास्ते खुल सकते हैं और कहा कि यह रोमांचक होने वाला है।
Published: undefined
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कलाकार अपनी फिल्मों में मिले श्रेय को लेकर कितने गंभीर रहते हैं। कभी पोस्टर पर नाम को लेकर बहस होती है, तो कभी इंटरव्यू में अपनी मेहनत गिनाई जाती है। सफलता मिलने पर ज्यादातर सितारे यह बताना नहीं भूलते कि फिल्म उनके दम पर चली।
इसी भीड़ में अभिनेता सलमान खान का किस्सा अलग है। वह हिट फिल्मों में अपनी भूमिका को कम आंकते नजर आते हैं। इस कड़ी में उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लहरें टीवी को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा कि कुछ फिल्मों में उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत नहीं की, फिर भी दर्शकों और इंडस्ट्री ने उन्हें ही सफलता का चेहरा बना दिया।
अपनी इन बातों को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने अपनी सबसे लोकप्रिय फिल्मों का उदाहरण दिया। सलमान खान ने 'करण अर्जुन' और 'तेरे नाम' का जिक्र किय
'करण अर्जुन' का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। सलमान ने कहा, ''इस फिल्म में मैंने कोई ज्यादा मेहनत नहीं की थी। फिल्म में बाकी कलाकारों, निर्देशक और पूरी टीम ने जमकर काम किया, लेकिन जब फिल्म सुपरहिट हुई तो सारा क्रेडिट मुझे ही मिलने लगा।''
Published: undefined
इन दिनों फिल्मों के नामों और कहानियों को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विरोध देखा गया था और अब इसी कड़ी में एक नई फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' विवादों में आ गई है।
मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आया है, जहां यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
बुधवार को संभल में यादव समुदाय के लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों से रौंदकर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की।
लोगों का आरोप है कि फिल्म का नाम और उसकी कहानी उनके समाज को गलत तरीके से पेश करती है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म की कहानी और शीर्षक यादव समाज को निशाना बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। इससे समाज की गलत छवि बनाई जा रही है। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने सार्वजनिक रूप से पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined