मनोरंजन

सिनेजीवन: भंसाली की प्रेम कहानी में दिखेंगे रणबीर, आलिया और विक्की और 'कमर्शियल एक्टर्स' पर ऋचा चड्ढा ने उठाए सवाल

'लव एंड वॉर' एक प्रेम कहानी है। साथ ही इसमें भावनाओं और संघर्ष से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे। एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर ऋचा चड्ढा अक्सर खुलकर कई मुद्दों पर बात करती और अपनी राय रखती नजर आती हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अगले साल रिलीज होगी 'लव एंड वॉर', भंसाली की प्रेम कहानी में दिखेंगे रणबीर, आलिया और विक्की कौशल

बॉलीवुड में जब भी बड़े पैमाने की फिल्मों की बात होती है, तो संजय लीला भंसाली का नाम अपने आप सामने आ जाता है। अब एक बार फिर वह दर्शकों के लिए एक बड़ी और खास फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'लव एंड वॉर'... इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है। इसकी रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट काफी दमदार है। इसमें रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

दरअसल, मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर इसकी रिलीज डेट की घोषणा की। इस तस्वीर में संजय लीला भंसाली के साथ रणबीर, विक्की और आलिया नजर आ रहे है। मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस से पहले आएगी। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'लव एंड वॉर' एक प्रेम कहानी है। साथ ही इसमें भावनाओं और संघर्ष से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे। यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें भंसाली पहली बार विक्की कौशल के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर के साथ उनकी ये दूसरी फिल्म है, इससे पहले वह फिल्म 'सांवरिया' में उनके साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा, आलिया भट्ट के साथ वह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद फिर से काम कर रहे हैं।

Published: undefined

टाइगर श्रॉफ ने डांस के जरिए माइकल जैक्सन को दी श्रद्धांजलि, एक्टर का वीडियो आया सामने

फिल्मी दुनिया में जब बात डांस की आती है, तो पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दुनियाभर के कलाकार उनके डांस स्टाइल से प्रेरित हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने पसंदीदा कलाकार माइकल जैक्सन को खास अंदाज में याद किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'बिली जीन' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टाइगर एनर्जेटिक परफॉर्म करते नजर आ रहे है। खास बात यह है कि उन्होंने माइकल जैक्सन के सबसे चर्चित डांस स्टेप्स मूनवॉक और लेग शफल को हूबहू करने की कोशिश की है।

 वीडियो में टाइगर श्रॉफ के डांस ने दर्शकों को माइकल जैक्सन की याद दिला दी।

 इस वीडियो के साथ टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ''मैंने जो कुछ भी मूवमेंट, स्टेज पर खड़े होने का तरीका और पूरी ताकत के साथ परफॉर्म करना सीखा है, वह सब माइकल जैक्सन से ही सीखा है।''

Published: undefined

रिश्तों की नाजुकता दिखाएगी 'ब्रेकफास्ट', निर्देशक ने बताया- 'सच्ची घटना से प्रेरित कहानी'

आज के दौर में कुछ लोग छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ते हैं, तो वहीं कुछ रिश्ते ऐसे होते है, जिसमें मामूली मुद्दे भी बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं। ऐसी ही बदलती रिश्तों की परिभाषा को अब फिल्मी पर्दे पर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं मशहूर निर्देशक आर गांधी कृष्णा, जो अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रेकफास्ट' को लेकर चर्चा में हैं।

 कृष्णा ने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी नई फिल्म के बारे में बताया कि 'ब्रेकफास्ट' की कहानी उनके एक दोस्त की असल जिंदगी की घटना से प्रेरित है। इस फिल्म की कहानी भावनात्मक होने के साथ-साथ दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करेगी।

 निर्देशक ने अपने दोस्त की कहानी साझा करते हुए कहा, ''मेरे दोस्त ने लव मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों के बीच गहरा प्यार था और शादी के बाद भी उनकी जिंदगी काफी खुशहाल थी। करीब दो साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा और लोग उन्हें परफेक्ट कपल के रूप में देखते थे। लेकिन, अचानक एक छोटी सी घटना ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी।''

 उन्होंने बताया, ''एक दिन मेरा दोस्त और उसकी पत्नी अस्पताल जा रहे थे, ताकि यह पता लग सकें कि वह गर्भवती हैं या नहीं। रास्ते में एक सरकारी स्कूल देखकर मेरे दोस्त ने मजाक में कह दिया कि वे अपने होने वाले बच्चे को वहीं पढ़ाएंगे। यह बात उसकी पत्नी को बिल्कुल पसंद नहीं आई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। शुरुआत में यह एक मामूली तकरार थी, लेकिन धीरे-धीरे यह बड़ा विवाद बनती चली गई।''

Published: undefined

'अनदेखी: द फाइनल बैटल' का ट्रेलर रिलीज, बदले और सत्ता की जंग में दिखेगा नया तूफान

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम और थ्रिलर कहानियों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है इसी कड़ी में एक बार फिर चर्चित वेब सीरीज 'अनदेखी: द फाइनल बैटल' जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है।

शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी। इस बार कहानी में कई नए मोड़ और नए किरदार जोड़े गए हैं, जो पूरी कहानी को एक अलग दिशा देते हैं।

 ट्रेलर की शुरुआत ही एक रहस्यमय माहौल से होती है, जहां हर किरदार अपने मकसद के लिए लड़ता नजर आता है। इसमें पापा जी का किरदार निभा रहे हर्ष छाया एक बार फिर सत्ता हासिल करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। उनका अंदाज पहले से ज्यादा खतरनाक है। वह किसी भी कीमत पर अपनी ताकत वापस पाना चाहते हैं।

 दूसरी तरफ रिंकू अटवाल, जिसका रोल सूर्या शर्मा निभा रहे हैं, पूरी तरह टूट चुका है और अपने दर्द और नुकसान के कारण बदले की आग में जल रहा है। ट्रेलर में उनके चेहरे पर गुस्सा, दर्द और बेचैनी साफ दिखाई देती है।

Published: undefined

'कमर्शियल एक्टर्स' पर ऋचा चड्ढा ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ कहानियों के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं होती

एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर ऋचा चड्ढा अक्सर खुलकर कई मुद्दों पर बात करती और अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सवाल उठाया है कि इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स लगातार 'कमर्शियल' एक्टर्स को क्यों कास्ट करते हैं? उनका कहना है कि ऐसे एक्टर्स उन कहानियों के लिए न तो बॉक्स-ऑफिस तक दर्शकों को ला पाते हैं और न ही इंडी फिल्म को फेस्टिवल में कोई साख दिला पाते हैं।

 ऋचा ने एक बयान में कहा, "अगर कोई एक्टर शुक्रवार को आपकी फिल्म को थिएटर में ओपनिंग नहीं दिला पाता और न ही फेस्टिवल्स में कोई खास वजन जोड़ पाता है, तो फिर एक इंडिपेंडेंट फिल्म में उसे कास्ट करने का आखिर फायदा क्या है?"

एक्ट्रेस ने कहा कि वह किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रही हैं, लेकिन "कम से कम ट्रेंड एक्टर्स के साथ आपको यह भरोसा रहता है कि उनकी परफॉर्मेंस की क्वालिटी बनी रहेगी। इंडी फिल्मों के पीछे भी कमर्शियल सोच होती है, कुछ कहानियों को भीड़ खींचने के लिए हमेशा इतने बड़े चेहरों की जरूरत नहीं होती। ऐसे एक्टर को हायर करना ज्यादा किफायती होता है जो कम बजट में भी फिल्म को साख दिला सके।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined