
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। शादी के बाद दोनों कभी किसी एक फिल्म में नजर नहीं आए। अब पहली बार दर्शकों को यह मौका मिलने जा रहा है। ऋचा और अली जल्द ही अभिनेता, लेखक और निर्देशक शाशी वर्मा की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकार काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है।
आईएएनएस से बात करते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा, "फिल्म की कहानी ने मुझे शुरुआत से ही आकर्षित किया। यह रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी परिस्थितियों से हास्य पैदा करती है। सबसे खास बात यह है कि हंसी के बीच फिल्म समाज के बारे में एक महत्वपूर्ण बात भी कहती है।"
उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली पर आधारित कहानी में वापसी करना मेरे लिए कई प्यारी यादें भी लेकर आया, क्योंकि मेरी शुरुआती स्कूली पढ़ाई वहीं हुई है। अली और मैं पहले भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन पर्दे पर इस तरह के रिश्ते को हमने कभी नहीं निभाया। अली बहुत सहज कलाकार हैं और मैं इस नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर उत्साहित हूं।"
वहीं, अली फजल ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि असली कॉमेडी वही होती है, जो वास्तविक लोगों और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से निकलकर आती है, न कि बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए किरदारों से।
Published: undefined
रियलिटी शो अक्सर सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि कई बार कलाकारों की निजी भावनाओं और संघर्षों को भी सामने ले आते हैं। ऐसा ही एक भावुक पल हाल ही में 'लॉक अप सीजन 2' में देखने को मिला, जब सुनीता आहूजा शो में अपना अनुभव साझा करते हुए भावुक हो उठी। ऐसे में अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के समर्थन में आवाज उठाई।
कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सुनीता आहूजा को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने सुनीता आहूजा को मजबूत रहने की सलाह दी और कहा कि वह अकेली नहीं हैं।
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कश्मीरा ने लिखा, ''मजबूत रहो मामी। आप अकेले नहीं हो। हम सब आपके साथ हैं। किसी को भी आप खुद को कमजोर करने मत दो। आप असली हो, खुद पर भरोसा रखो और जो आपको परेशान कर रहे हैं, उन्हें करारा जवाब दो। आपकी 'डिविल्स एंजेल' आपके साथ है और मैं वादा करती हूं कि कोई भी आपको नीचे नहीं गिरा पाएगा या रुला नहीं पाएगा। मुझे पता है आप जवाब दे सकती हो, लेकिन आप चुप हो, क्योंकि आप बस घर वापस जाना चाहती हो। लेकिन मैं कहती हूं कि वहीं डटी रहो और उन्हें जवाब दो जो आपको परेशान कर रहे हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी।''
Published: undefined
हैदराबाद की नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट में सोमवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' से जुड़े इस केस में अभिनेता अल्लू अर्जुन मुंबई से वर्चुअली पेश हुए, लेकिन बाकी कई आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हो सके, जिसके चलते कोर्ट ने सुनवाई को 29 जुलाई तक टाल दिया।
बता दें कि अदालत ने अल्लू अर्जुन को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन शूटिंग की वजह से उन्होंने अदालत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही में शामिल होने की अपील की थी।
यह पूरा मामला 4 दिसंबर 2024 का है, जब फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। उसी दौरान अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की पहचान एम. रेवती के रूप में हुई थी। इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया था और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे थे।
Published: undefined
पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की जोड़ी देखने को मिल रही है।
'नाची जावे' को लेकर परमिश वर्मा ने कहा, ''यह गाना सिर्फ सुनने के लिए नहीं है, बल्कि इसे महसूस करने और इसके साथ मूव करने के लिए बनाया गया है। इस ट्रैक की सबसे बड़ी खासियत इसकी एनर्जी है, जो तुरंत मूड को बदल देती है। पैराडॉक्स के साथ काम करना मेरे लिए एक बेहद शानदार अनुभव रहा। हम दोनों का उद्देश्य एक ऐसा गाना बनाना था जो नया भी हो और लोगों के दिल को तुरंत जोड़ सके। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को उतना ही एन्जॉय करेंगे, जितना हमने इसे बनाते समय किया।''
वहीं पैराडॉक्स ने भी इस गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, '''नाची जावे' सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यह गाना आत्मविश्वास, एनर्जी और जश्न की भावना को दर्शाता है। इस गाने को लिखने, कंपोज करने और परफॉर्म करने की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए बेहद खास रही, और परमिश वर्मा के साथ काम करने से यह अनुभव और भी यादगार बन गया। मुझे इस बात की उत्सुकता है कि लोग इस गाने को कैसे अपनाते हैं।"
Published: undefined
छोटे पर्दे से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी दमदार पहचान बना चुके अभिनेता करण टैकर ने लोगों को ठगी के एक मामले को लेकर आगाह किया। अभिनेता ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वे खुद को उनका मैनेजर बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। करण ने ऐसे किसी भी संदिग्ध संपर्क की तुरंत शिकायत करने की अपील की है।
करण टैकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, "नमस्ते, नीचे दिए गए नंबरों का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति खुद को मेरा मैनेजर बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा है। अगर वे आपसे संपर्क करें तो उन्हें तुरंत ब्लॉक करें और उनकी शिकायत करें। धन्यवाद।"
अपने पोस्ट में करण टैकर ने उन मोबाइल नंबरों की जानकारी भी साझा की, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर ठगी के लिए किया जा रहा है।
करण की इस चेतावनी के बाद उनके फैंस ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। हाल के समय में कई कलाकारों के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे ऐंठने या झूठे वादे करने के मामले सामने आ चुके हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined