मनोरंजन

शाहरुख खान ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेग लैनिंग के साथ दिया अपना आइकॉनिक पोज, देखें वायरल वीडियो

इसका एक वीडियो दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' का एक डायलॉग लिखा, 'कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो... तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।''

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख का जलवा आज भी बरकरार है। 'जवान' स्टार ने हाल ही में बेंगलुरु में महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लिया, जहां उन्‍हें महिला खिलाड़ियों के साथ मस्‍ती करते हुए देखा गया।

मेगास्टार ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान मेग लैनिंग के साथ अपना आइकॉनिक पोज दिया।

Published: undefined

इसका एक वीडियो दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' का एक डायलॉग लिखा, 'कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो... तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।''

मेग एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय महिला टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। वह सात बार विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों की सदस्य रही हैं, जिसमें दो महिला क्रिकेट विश्व कप और पांच आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी-20 खिताब शामिल हैं।

Published: undefined

उनके नाम महिला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड है। वह ट्वेंटी-20 में दो हजार रन बनाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई हैं। वह शाहरुख की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और कई बार उनका आइकॉनिक पोज दे चुकी हैं।

महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत शुक्रवार को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे उद्घाटन मैच के साथ होगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • MP के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक हलचल थमने से कच्चा तेल 2.1% सस्ता और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में जांच और एफआईआर दर्ज कराकर क्या योगी ने आरएसएस को शर्मिंदगी से बचा लिया?

  • ,
  • पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा चुनाव का स्पष्ट रोडमैप