
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसमें अभिनेता जाल में फंसे दिख रहे हैं, जबकि चीता बाहर है। पोस्टर शेयर कर आयुष्मान ने लिखा, "शिकारी खुद हो गया शिकार। अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे। हो जाओ 'पति पत्नी और वो दो' के लिए तैयार, क्योंकि यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"
यह फिल्म एक मजेदार रिलेशनशिप कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें आयुष्मान और सारा अली खान के साथ वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।
Published: undefined
पॉपुलर सिटकॉम 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर सबके दिलों पर राज करने वाली शुभांगी अत्रे टीवी का पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं। अपने सीरियल के साथ अभिनेत्री पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहीं।
पति के साथ चल रहे विवाद के बाद उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया, लेकिन बीते साल 2025 में तलाक के कुछ महीनों बाद ही पीयूष का निधन हो गया। अब शुभांगी ने अपने पूर्व पति को याद किया है और उन्हें ही अपना सच्चा प्यार बताया।
शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया पर पूर्व पति पीयूष के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें दोनों का काफी यंग दिख रहे हैं। पुरानी फोटो के साथ शुभांगी ने पुरानी और अच्छी यादों को भी शेयर किया है। उन्होंने पूर्व पति को ही अपना सच्चा प्यार बताया है। अभिनेत्री ने फोटो शेयर कर लिखा, "पीयूष, तुम्हारी बहुत याद आती है, भले ही जिंदगी हमें अलग-अलग रास्ते पर ले गई, लेकिन हमारे रिश्ते कभी मिट नहीं पाए, बल्कि ये हर दिन मेरे दिल में गहराई से बसे रहते हैं। कुछ रिश्ते कभी खत्म नहीं होते, बस उनका रूप बदल जाता है और हमारा रिश्ता भी उनमें से एक है।
शुभांगी ने पीयूष को अपना सच्चा प्यार और बुरे समय की सबसे बड़ी ताकत भी बताया। अभिनेत्री ने अपनी बेटी आशी का जिक्र किया, जो अपने पिता को बहुत मिस करती है। उन्होंने लिखा, "तुम मेरे सच्चे प्यार थे, हो और हमेशा रहोगे। तुम्हारी यादें मेरी ताकत हैं, तुम्हारी मौजूदगी आज भी मुझे इस तरह घेरे रहती है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। प्लीज मुझ पर और आशी पर अपनी कृपा बनाए रखना। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तुम हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहोगे।"
Published: undefined
अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी स्टार फिल्म 'भूत बंगला' ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।
फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन शानदार रहा है, जिसमें पेड-प्रीव्यू भी शामिल है। फिल्म में शानदार कॉमेडी से दिल जीतने वाले राजपाल यादव ने फिल्म का शानदार कलेक्शन शेयर किया है
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और दुनिया भर में लगभग 21.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। राजपाल यादव ने फिल्म के कलेक्शन से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन पेड-प्रीव्यू के साथ शेयर किया है। अभिनेता ने कलेक्शन शेयर करने के साथ लिखा, "बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उतना ही चौंकाने वाला है जितना सिनेमाघरों में हंसी-मजाक का माहौल है।"
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने देशभर में पेड-प्रीव्यू के दौरान लगभग 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है, लेकिन पेड-प्रीव्यू के कलेक्शन को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
Published: undefined
हिंदी सिनेमा में आठ घंटे काम करने का मुद्दा दोबारा गरमा गया है। दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद सिनेमा में आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी।
उनका कहना था कि इंडस्ट्री में 8 घंटे से ज्यादा काम करने को प्रतिबद्धता मान लिया गया है। वहीं इस मुद्दे को दोबारा हवा देते हुए कंगना रनौत ने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस का सपोर्ट किया, जिसके बाद इंडस्ट्री में दोबारा 8 घंटों की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि काम के मामले में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह दोनों की राय बहुत अलग है।
दीपिका पादुकोण जहां आठ घंटे की शिफ्ट को मेंटल और फिजिकल हेल्थ से जोड़कर देखती हैं, वहीं रणवीर सिंह के लिए काम ही सब कुछ है। उन्होंने धुरंधर में लगातार बिना ब्रेक लिए काम किया था। जिसका खुलासा, वे कई पोस्ट में कर चुके हैं। निर्देशक आदित्य धर ने खुद बताया था कि रणवीर सिंह समेत पूरी टीम ने 16-18 घंटे काम किया था।
Published: undefined
मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं। शनिवार को अभिनेता दलीप ताहिल और बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर उनके लिए भावुक पोस्ट की।
अभिनेत्री मुमताज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे आशा भोसले के पार्थिव शरीर के पास खड़ी नजर आ रही हैं और उन्हें लगातार निहार रही हैं। मुमताज ने अपने भाव को कैप्शन पर उतार दिया। अभिनेत्री ने लिखा, "हर रिश्ता और प्यार दुनिया को दिखाने के लिए नहीं होता। कुछ रिश्ते दिल में चुपचाप बस जाते हैं, जहां सिर्फ आप ही उनकी गहराई और अपनों के लिए महसूस होने वाले दर्द को समझते हैं। आशा भोसले जी, आपकी बहुत याद आएगी।"
वहीं, अभिनेता दलीप ताहिल ने भी इंस्टाग्राम पर दिवंगत गायिका को याद किया। उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म 'थानेदार' का वीडियो क्लिप शेयर किया। इस क्लिप में दलीप उस मशहूर गाने 'जीना है, तो को हंस के जियो' पर नजर आते हैं। इस गाने का फीमेल वर्जन आशा भोसले ने ही गाया था।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined