
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार 'अक्षय कुमार' की फैन फॉलोइंग हर जगह देखने को मिलती है। अपनी इस लोकप्रियता के कारण उनके साथ कई सेलेब्स काम करने का सपना देखते हैं। अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा ने खुद अक्षय के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।
दरअसल, यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता संग काम करने की इच्छा जाहिर की।
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। इसकी शुरुआत में अभिनेत्री सोफे में बैठकर अक्षय का मशहूर गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' अपने टैब में देख रही हैं। थोड़ी देर बाद अभिनेत्री कहती हैं, "प्रणाम अक्षय जी, मेरा नाम अक्षरा सिंह है और हम भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं। बहुत दिनों से हम आपके हिंदी गाने देख रहे हैं। बहुत हिंदी गानों में ठुमका लगा लिया। अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए और हमारे साथ गाने में ठुमका लगाकर अपना जलवा दिखाइए। वक्त और दिन आप बताइए हम चले आएंगे।"
वीडियो पोस्ट कर अक्षरा ने लिखा, "भोजपुरी गाना पे ठुमका लगावेके एगो चांस दे दी का? अक्षय कुमार के?" अक्षरा की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। मनोरंजन जगत से लेकर कंटेंट क्रिएटर तक अभिनेत्री की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक अभिनेता अक्षय कुमार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।
Published: undefined
मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर कलर्स टीवी के लोकप्रिय स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' से होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया।
रोहित ने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो वीडियो पोस्ट किया। इसमें रोहित अपने सिग्नेचर अंदाज में हेलीकॉप्टर में बैठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता शो को लेकर और भी बढ़ती दिख रही है।
निर्देशक रोहित शेट्टी ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "इस शो के होस्ट के तौर पर मेरा यह 10वां सीजन है और यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है। इतने सालों से मुझे और इस शो को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद। मैं वादा करता हूं कि इस बार का सीजन जबरदस्त होने वाला है, इसलिए अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए। 'खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 जल्द आ रहा है।"
Published: undefined
हिंदी सिनेमा के कई पुराने गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। इन्हीं गानों में एक नाम है 'चिंगारी कोई भड़के', इस गाने के पीछे छिपी कहानी भी उतनी ही खास है। हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के स्टेज पर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने इस गाने से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया।
शो के दौरान विशाल ददलानी ने 'चिंगारी कोई भड़के' गाने के बनने की कहानी सुनाई। विशाल ने कहा कि यह गाना मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन (पंचम दा) और दिग्गज गीतकार आनंद बख्शी की शानदार सोच का नतीजा था। उन्होंने कहा, "पंचम दा ने पूरी रात मेहनत करके इस गाने की धुन तैयार की थी। जब धुन बनकर तैयार हो गई, तब उन्होंने इसे आनंद बख्शी को दिया ताकि वह इसके बोल लिख सकें।"
विशाल ने आगे कहा, ''उस समय बारिश का मौसम था। आनंद बख्शी रात में घर लौट रहे थे और रास्ते में सिगरेट जलाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बारिश की वजह से उनका लाइटर बार-बार बुझ जा रहा था। उसी छोटे से पल ने उनके दिमाग में एक बड़ी सोच पैदा कर दी। तभी उनके मन में लाइन आई – 'चिंगारी कोई भड़के तो सावन उसे बुझाए।' यही वह पल था, जहां से इस मशहूर गीत के शब्दों की शुरुआत हुई।''
Published: undefined
हिंदी फिल्म संगीत के सुनहरे दौर की जब भी बात होती है, तो उसमें मशहूर गायक कुमार सानू का नाम जरूर लिया जाता है। 90 के दशक में अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले कुमार सानू आज भी दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके गाए रोमांटिक गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में बने हुए हैं। अब एक बार फिर वह अपने फैंस के लिए खास म्यूजिकल तोहफा लेकर आ रहे हैं। इस बार उनके साथ उनकी बेटी शैनन के. भी स्टेज साझा करेंगी। दोनों 25 मई 2026 को लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल में एक ग्रैंड लाइव सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले हैं।
यह कॉन्सर्ट सिर्फ पुराने और नए दौर के संगीत का खूबसूरत संगम माना जा रहा है। शो में बॉलीवुड के सदाबहार गानों को बड़े लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ पेश किया जाएगा। यहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों तरह के गानों का मेल देखने को मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम अलग-अलग पीढ़ियों को एक साथ जोड़ने का काम करेगा।
कॉन्सर्ट को लेकर कुमार सानू ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आईएएनएस से कहा, ''इस सफर की शुरुआत फैंस की वजह से हुई। लोग लगातार मेरी बेटी शैनन के बारे में पूछते थे और उनके अंग्रेजी गानों को पसंद करते थे। इसी को देखते हुए मैंने और मेरी टीम ने शैनन को शो का हिस्सा बनाने का फैसला किया। शुरुआत में मुझे सिर्फ दो कॉन्सर्ट में शामिल किया गया था ताकि यह देखा जा सके कि दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है।''
कुमार सानू ने कहा, ''जब शैनन ने स्टेज पर अंग्रेजी गानों पर परफॉर्म किया, तब कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका के दर्शकों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। इससे एहसास हुआ कि विदेशों में रहने वाले लोग हिंदी और अंग्रेजी दोनों तरह के संगीत से जुड़ाव महसूस करते हैं। शैनन के जुड़ने से 90 के दशक वाले शो में नई ताजगी आई।''
Published: undefined
मशहूर सूफी गायक और गीतकार डॉ. सतिंदर सरताज अपनी शानदार गायिकी से देश-विदेश में काफी लोकप्रिय हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर किया है।
गायक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे ऑस्ट्रेलिया की सड़को पर आराम से घूमते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपना गाना 'फलसफे- द फिलॉसफी' ऐड किया।
इस पोस्ट के जरिए उन्होंने जिंदगी और इंसानी जज्बातों को बयां करते हुए लिखा, "मेरे विचार आज भी एक बच्चे जैसे हैं, अधूरे… बिल्कुल मेरी तरह। एक वक्त ऐसा आएगा जब आप मेरे इन विचारों को खुद-ब-खुद समझ जाएंगे, लेकिन ऐसा तब होगा, जब आप भी जिंदगी के उस मुकाम और अनुभव पर पहुंचेंगे जहां आज में हूं।"
उन्होंने उम्मीद जताते हुए लिखा, "मैं उम्मीद करता हूं कि दुआएं, आशीर्वाद हमारे पवित्र विचारों और सुंदर कल्पनाओं की दुनिया से होकर गुजरे। मेरे मन के भीतर जो एक खालीपन या अधूरापन है, वह किसी बहुत ही खास, अपने और भरोसेमंद इंसान के साथ रहने से पूरा हो जाए।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined