देश

बिहार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, गोपालगंज से 4 बार रहे एमएलए, तेजस्वी यादव ने जताया शोक

बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री और गोपालगंज सदर से लगातार चार बार विधायक रहे सुभाष सिंह का दिल्ली में निधन हो गया। बीजेपी विधायक ने मंगलवार तड़के दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री और गोपालगंज सदर से लगातार चार बार विधायक रहे सुभाष सिंह का दिल्ली में निधन हो गया। बीजेपी विधायक ने मंगलवार तड़के दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भी उनकी सेहत में बहुत सुधार नहीं हो पाया था और उन्हें दोबारा एम्स में भर्ती कराया गया था।

Published: undefined

सदर प्रखंड के ख्वाजेपुर गांव निवासी सुभाष सिंह गोपालगंज सदर से भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार विधायक रहे थे। गोपालगंज भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा। इसके बाद गोपालगंज के ख्वाजेपुर स्थित पैतृक गांव में दाह-संस्कार किया जाएगा।


Published: undefined

सिंह बिहार विधानसभा में गोपालगंज सदर का 2005 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें एनडीए की सरकार में सहकारिता मंत्री बनाया गया था। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सुभाष सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।



आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined