देश

''कंप्रोमाइज्ड PM’ ने अमेरिका के साथ अडानी की रिहाई का सौदा किया', राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, जयराम ने पूछा ये सवाल

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि अब यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्यों सहमत हुए और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया।

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना फाइल फोटोः विपिन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ मामले से जुड़ी खबरों की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता नहीं, अडानी की रिहाई का सौदा किया है।

Published: undefined

खबरों में दावा किया गया है कि अमेरिकी अधिकारी भारतीय अरबपति अडानी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अडानी समूह ने अतीत में लगे सभी आरोपों को खारिज किया था।

Published: undefined

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘‘कंप्रोमाइज्ड, पीएम’ ने व्यापार समझौता नहीं, अडानी की रिहाई का सौदा किया।’’

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि अब यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्यों सहमत हुए और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका के बीच उस बेहद निराशाजनक और एकतरफा व्यापार ‘डील’ को क्यों स्वीकार किया, जो वास्तव में अमेरिका के पक्ष में एकतरफा सौदा था। यह भी साफ हो गया है कि उन्होंने 10 मई 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के आगे झुकते हुए, राष्ट्रीय हित के बजाय उनके दबाव में ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री आखिर और कितना समझौता करेंगे?’’

Published: undefined

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined