देश

MMDR, SIR पर झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 नवंबर से, कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले पिछले दिनों दिवंगत हुए मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि दी गई।

MMDR, SIR पर झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 नवंबर से, कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों पर भी लगी मुहर (सोशल मीडिया)
MMDR, SIR पर झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 नवंबर से, कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों पर भी लगी मुहर (सोशल मीडिया) 

झारखंड सरकार ने संशोधित खनन कानून और मतदाता सूचियों के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा के लिए 25 नवंबर से विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले पिछले दिनों दिवंगत हुए मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद 62 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने सहमति जताई।

कैबिनेट बैठक में 62 प्रस्तावों पर लगी मुहर सभा का विशेष सत्र

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।’’

सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों पर मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद ने जहां राज्य प्रोबेशन सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 के गठन की स्वीकृति दी गई है।

वहीं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में विशिष्ट विषयों के अध्ययन, अनुसंधान एवं इस पर तकनीकी परामर्श निमित्त विषय विशेषज्ञों की सेवा प्राप्त करने के लिए झारखंड विशेषज्ञ समिति के गठन एवं कार्य प्रणाली नियमावली, 2026 की स्वीकृति दी गई है।

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन अगस्त में संसद में पारित खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम तथा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रहा है।

सीएम सोरेन ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री सोरेन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर) और एसआईआर को लेकर जो मौजूदा स्थिति पैदा हुई है, हमारा मानना है कि इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा जरूरी है इसलिए विधानसभा का संक्षिप्त सत्र बुलाया गया है।’’

खनन कानून पर होगी चर्चा 

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विशेष सत्र के दौरान खनन कानून में किए गए उन संशोधनों पर व्यापक चर्चा की जाएगी, जिनसे राज्य को वित्तीय नुकसान होने की आशंका है।

उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से व्यक्त की जाने वाली भावनाओं के अनुरूप राज्य सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए