देश

सुशांत केस: NCB के सामने फिर पेश हुईं रिया, आज हो सकती है गिरफ्तारी, जांच टीम को मिले अहम सबूत!

इससे पहले वो रविवार को पहली बार एनसीबी के सामने पेश हुईं थी और 6 घंटे तक पूछताछ हुई, उनकी गिरफ्तारी के भी कयास लगाए जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी रिया को आज गिरफ्तार भी कर सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में ड्रग्स एंगल मामले की जांच के सिलसिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं। रविवार को, वह पहली बार एनसीबी के सामने पेश हुईं थी और छह घंटे तक पूछताछ हुई, उनकी गिरफ्तारी के भी कयास लगाए जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी रिया को आज गिरफ्तार भी कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- सुशांत केस: रिया ने NCB की पूछताछ में कबूली ये बड़ी बात, 6 घंटे तक दागे गए सवाल, कल फिर बुलाया

रिया ने पूछताछ में कबूली कई बात!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने रविवार को पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात कुबूल की थी। खबर है कि रिया ने शौविक के साथ ड्रग्स चैट को सही बताया। रिया ने कहा कि कहा मैंने ही शौविक के साथ वो चैट किए थे। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं है।एनसीबी की पूछताछ में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने माना है कि 17 मार्च को सैमुअल मिरांडा ड्रग्स लेने जैद के पास गया था, उसकी जानकारी उसे थी। पूछताछ में रिया ने एनसीबी के अधिकारियों को बताया कि उसे न सिर्फ इसकी जानकारी थी बल्कि वो और शोविक ड्रग्स पैडलर जैद से ड्रग्स के लिए कॉर्डिनेशन कर रहे थे।

9 सितंबर तक NCB की रिमांड पर हैं ये आरोपी

गौरतलब है कि सुशांत सिंह मौत मामले में नार्कोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग्स कनेक्शन को लेकर जांच कर रही है। इससे पहले ड्रग्स मामले में एनसीबी इससे पहले शनिवार को, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके घर के हेल्पर दीपेश सावंत की गिरफ्तारी के बाद उन्हें 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया। आपको बता दें, एनसीबी ने शुक्रवार देर रात रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें- सुशांत के स्टाफ दीपेश ने बताया, किसके कहने पर आता था ड्रग्स! खुलासे से रिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, मिला समन

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे