देश

एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, उठेगा हादसे के कारण से पर्दा, जानें- ये कैसे करता है काम

कोझिकोड हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच करने गई नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम ने शनिवार को विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोझिकोड हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच करने गई नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम ने शनिवार को विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। ब्लैक बॉक्स फ्लाइट डेटा के अलावा पायलटों के बीच हुई बातचीत और साथ ही साथ उनके और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर के बीच हुए संवाद को रिकॉर्ड करता है।

ब्लैक बॉक्स को 'फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर' के तौर पर भी जाना जाता है। हवाई जहाज का ब्लैक बॉक्स या फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर एक ऐसा उपकरण है, जो उड़ान के दौरान हवाई जहाज की सभी गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है। ब्लैक बॉक्स को आम तौर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विमान के पीछे की तरफ रखा जाता है। यह बॉक्स टाइटेनियम धातु से बना होता है और टाइटेनियम के ही बने डिब्बे में बंद होता है, ताकि ऊंचाई से जमीन या समुद्र में गिरने से इसको ज्यादा नुकसान न हो।

बता दें कि शुक्रवार की शाम अनुभवी पायलट डीवी साठे और सह-पायलट अखिलेश कुमार द्वारा संचालित यह विमान हवाई अड्डे के रनवे से फिसलने के बाद 35 फीट नीचे गिर गया था। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 123 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है और उनका यहां की विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विमानन दिशानिर्देशों के अनुसार, इस मामले में डीजीसीए एक विस्तृत जांच करेगा और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाएगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के सभी शीर्ष अधिकारी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी दोपहर तक यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगी, राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी भी कोझिकोड गए और हालात का जायजा लिया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Aug 2020, 1:32 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल