देश

कठुआ गैंगरेप केस पर बात नहीं करना चाहते अमिताभ बच्चन, कहा घिन आती है

सुपर स्टार अमिताभ बच्चन कठुआ रेप केस पर बात भी नहीं करना चाहते। कल तक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे की जोरशोर से वकालत करते रहे अमिताभ बच्चन अब कठुआ जैसी घटना पर एक शब्द भी नहीं बोलना चाहते।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया अमिताभ बच्चन की फाइल फोटो

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कठुआ गैंगरेप केस के नाम से घिन आती है। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' नारे के एम्बेसडर अमिताभ बच्चन इस घटना को घिनौना कृत्य मानते हैं इसीलिए इस विषय पर बात करना भी पसंद नहीं करते। गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान जब किसी पत्रकार ने उनसे कठुआ गैंगरेप केस पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ''इस विषय पर चर्चा करना दुखद है, मुझे इस पर घिन आती है। इसलिए उस विषय को मत उछालो। इसके बारे में बात करना तक डरावना है।''

अमिताभ बच्चन मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' के गाने की लांचिंग के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर भी हैं और इस प्रेस कांफ्रेंस में भी वे मौजूद थे।

गौरतलह है कि कठुआ गैंगरेप केस पर हिंदी फिल्म जगत अपना आक्रोश खुलकर व्यक्त कर रहा है। कठुआ में 8 साल की एक मासूम बच्ची के साथ 5 लोगों ने कई दिनों तक गैंगरेप किया था और फिर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया था। 10 अप्रैल को इस मामले की चार्जशीट दाखिल की गई तो बच्ची पर हुए जुल्म और दरिंदगी का खुलासा हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा