देश

पंजाब में भगवंत मान मंत्रिमंडल में फेरबदल, आप के पांच विधायक कैबिनेट मंत्री बनाए गए

वर्तमान में, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। पांच मंत्रियों के शामिल होने और चार को हटाये जाने के बाद मंत्रिमंडल में 16 मंत्री हो गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के पांच विधायकों को मंत्री बनाया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान सहित आप के अन्य नेता भी मौजूद थे।

Published: undefined

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरुणप्रीत सिंह सोंद, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत शामिल हैं। उन्होंने पंजाबी में शपथ ली। मंत्रिमंडल के नए सदस्यों में, तीन मालवा क्षेत्र से हैं और दो दोआबा से हैं। राज्य में 30 माह से सत्तारूढ़ आप सरकार के मंत्रिमंडल में यह चौथा फेरबदल है।

Published: undefined

इससे पहले चार मंत्रियों - चेतन सिंह जौरामाजरा (जनसम्पर्क, रक्षा सेवाएं और बागवानी), अनमोल गगन मान (पर्यटन और निवेश संवर्द्धन), बलकार सिंह (स्थानीय शासन और संसदीय मामले) और ब्रह्म शंकर जिम्पा (राजस्व) को भगवंत मान मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।

Published: undefined

वर्तमान में, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। पांच मंत्रियों के शामिल होने और चार को हटाये जाने के बाद मंत्रिमंडल में 16 मंत्री हो गए हैं।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने पर तिहाड़ जेल से रिहा किये जाने के कुछ दिनों बाद, पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined