देश

भारत जोड़ो यात्रा : कर्नाटक में बहिष्कृत दलित परिवार से मिले राहुल गांधी, दलितों पर हो रहे अत्याचार पर जताई चिंता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोलार जिले के उल्लेरहल्ली गांव में एक दलित परिवार से मुलाकात की। बता दें कि इस दलित परिवार का उनके बेटे द्वारा भगवान की मूर्ति से जुड़े एक खंभे को छूने के बाद बहिष्कार कर दिया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोलार जिले के उल्लेरहल्ली गांव में एक दलित परिवार से मुलाकात की। बता दें कि इस दलित परिवार का उनके बेटे द्वारा भगवान की मूर्ति से जुड़े एक खंभे को छूने के बाद बहिष्कार कर दिया गया था। परिवार के साथ बातचीत करते हुए, राहुल गांधी ने अस्पृश्यता के नाम पर हुए अन्याय पर अपनी चिंता व्यक्त की।

परिवार को तुमकुरु जिले में आमंत्रित किया गया, जहां गांधी कोलार से पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। कर्नाटक पुलिस ने लड़के के परिवार पर 60,000 रुपये का जुर्माना लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना आठ सितंबर को कोलार जिले के मलूर कस्बे के निकट उल्लेरहल्ली गांव की है। इस घटना के बाद गांव के बुजुर्गों ने लड़के की मां से कहा कि वह जुलूस के पुनर्गठन के लिए 60,000 रुपये की व्यवस्था करें, क्योंकि उसके बेटे ने देवता के पवित्र खंभे को छुआ था।

उन्होंने यह भी धमकी दी कि जुर्माना नहीं भरने पर उनके परिवार का बहिष्कार कर दिया जाएगा। शुरूआत में अधिकारियों ने इस घटना पर आंखें मूंद लीं, लेकिन मामले पर विवाद बढ़ने पर प्रशासन बाद में हरकत में आया। उन्होंने मंदिर का ताला तोड़ा और दलित परिवारों को देवता के दर्शन की अनुमति दी और परिवार के लिए सरकारी जमीन देने का भी वादा किया।

सोमवार सुबह 33वें दिन में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा तुमकुरु जिले के पोचकट्टे से फिर से शुरू हुई। यह यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या और तुमकुरु जिलों को कवर करते हुए चित्रदुर्ग जिले में प्रवेश करेगी। पदयात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच चित्रदुर्ग जिले के हिरियुरु, चल्लकेरे और मोलाकलमुरु शहरों को कवर करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: अमिताभ बच्चन के बंगले और मेट्रो स्टेशन पर बम का दावा, 26/11 की बरसी पर मुंबई को दहलाने की धमकी

  • ,
  • मुंबई: अमिताभ बच्चन के बंगले और मेट्रो स्टेशन पर बम का दावा, BMC दफ्तर-पुणे कोर्ट भी निशाने पर! धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप

  • ,
  • दवा खाने से पहले चेक कर लें नाम! सरकारी जांच में 324 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर फेल, एक नकली भी निकली

  • ,
  • शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, डिहाइड्रेशन की वजह से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, मीटिंग छोड़कर निकलीं सुप्रिया सुले

  • ,
  • महाराष्ट्र में जाति वैधता प्रमाणपत्र के नियम बदले, अब दफ्तर जाने की जरूरत नहीं! जानें नई व्यवस्था