देश

बिहार: चारा घोटाले में लालू को दोषी ठहराए जाने पर पूर्व सीएम मांझी बोले- 'भगवान श्रीकृष्ण भी जेल में रहे थे'

बहुचर्चित चारा घोटाला के एक और मामले में अदालत द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दोषी पाए जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि भगवान श्री कृष्ण भी जेल गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बहुचर्चित चारा घोटाला के एक और मामले में अदालत द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दोषी पाए जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि भगवान श्री कृष्ण भी जेल गए थे। उन्होंने कहा कि जिनसे समाज के लोग प्रेरणा लेते हैं, उन्हे बार-बार जेल जाना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा ये अदालत का फैसला है, न्यायाधीश लोग सही ही फैसला देते होंगे।

Published: 16 Feb 2022, 8:06 PM IST

गया जिले के बोधगया में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद एक समाजवादी नेता हैं और किस वजह से उन्हें बार-बार जेल जाना पड़ रहा है, यह तो न्यायालय प्रक्रिया से जुड़े न्यायाधीश लोग ही बेहतर समझ सकते हैं। न्यायालय के फैसले पर हम ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते हैं।

Published: 16 Feb 2022, 8:06 PM IST

उन्होंने कहा कि अब क्या सजा होगी यह तो बाद में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि लालू यादव समाजिक न्याय के पुरोधा हैं, ऐसे लोग जिनसे समाज के लोग प्रेरणा लेते हैं, वे भी ऐसे-ऐसे मामले में फंस जाते हैं या फंसा दिए जाते हैं।

Published: 16 Feb 2022, 8:06 PM IST

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भी जेल में रहे थे, तो वह वजह क्या थी? वे दोषी थे या क्या थे, ये उस समय के लोग ज्यादा बेहतर समझते होंगे। आज के परिवेश में लालू यादव भी बार-बार जेल जा रहे हैं।

Published: 16 Feb 2022, 8:06 PM IST

उन्होंने कहा कि हम ऐसी कामना करते हैं कि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे और ऐसी परिस्थिति में भगवान उन्हें हर स्थिति से निपटने के लिए शक्ति दे। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने हालांकि अदालत के फैसले पर संतोष भी जाहिर किया है। मांझी की पार्टी फिलहाल बिहार में सत्तारूढ़ राजग में शामिल है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 16 Feb 2022, 8:06 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 16 Feb 2022, 8:06 PM IST