देश

BJP सरकार ने लद्दाख के साथ किया धोखा, टूट रहा जनता का विश्वास: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने दावा किया, ‘‘बीजेपी ने लद्दाख की जनता से पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। एक तरफ बढ़ता चीनी कब्जा और दूसरी तरफ बीजेपी सरकार की चुप्पी, वादाखिलाफी और धोखा।"

पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर लद्दाख की जनता की आवाज सुने केंद्र: प्रियंका गांधी
पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर लद्दाख की जनता की आवाज सुने केंद्र: प्रियंका गांधी फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को अपनी ‘हठधर्मिता’ छोड़कर इस केंद्रशासित प्रदेश की जनता की आवाज सुननी चाहिए।

उन्होंने लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

प्रियंका गांधी ने दावा किया, ‘‘बीजेपी ने लद्दाख की जनता से पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। एक तरफ बढ़ता चीनी कब्जा और दूसरी तरफ बीजेपी सरकार की चुप्पी, वादाखिलाफी और धोखा। लद्दाख की जनता का विश्वास टूट रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बार-बार प्रदर्शनों के बीच लद्दाख के शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जी दर्जनों लोगों के साथ माइनस 15 डिग्री तापमान में आठ दिन से अनशन कर रहे हैं। आज लद्दाख की जनता पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग कर रही है जिसे पूरा करना सरकार का कर्तव्य है।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लद्दाख की जनता की आवाज सुननी चाहिए।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले