देश

महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और अपराध से बीजेपी का सीधा संबंध, सरकर का सारा ध्यान सिर्फ प्रचार में: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, बीजेपी के राज में छुट्टा पशुओं और महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और अपराध में एक सीधा संबंध है। ये सब बेतहाशा बढ़ रहे हैं और इन सबके लिए बीजेपी सरकार ज़िम्मेदार भी है और बेपरवाह भी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छुट्टा पशु, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और अपराध को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह सब बेतहाशा बढ़ रहें हैं और इन सबके लिए बीजेपी सरकार ज़िम्मेदार है। सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, बीजेपी के राज में छुट्टा पशुओं और महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और अपराध में एक सीधा संबंध है। ये सब बेतहाशा बढ़ रहे हैं और इन सबके लिए बीजेपी सरकार ज़िम्मेदार भी है और बेपरवाह भी।

उन्होंने आगे लिखा कि ये ‘पांच समस्याएं’ विकराल रूप धारण कर रही हैं और बीजेपी सरकार केवल प्रचार के नाम पर अखबारों या होर्डिंगों की तस्वीरों में ही सिमटकर रह गयी है और कहीं नज़र नहीं आ रही है। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर बीजेपी सरकार ये सुनिश्चित करे कि गोमाता सहित समस्त गोवंश उनके राज में सड़कों पर भटकने पर मजबूर और वाहनों आदि से टकराने से घायल-चोटिल नहीं होगा, न मारा जायेगा और न ही किसी और के लिए जानलेवा दुर्घटना का कारण बनेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई समझ लें कि तस्वीर खिंचवाने से ही अगर समस्याओं का समाधान हो जाता तो लोग शासन, प्रशासन और प्रबंधन की किताबें पढ़ने की बजाय फ़ोटो एलबम ही देखकर काम चला लेते।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा