देश

दिव्यांगों के बारे में BJP नेता ने दिया आपत्तिजनक बयान, एनपीआरडी ने निर्वाचन आयोग में की शिकायत

एनपीआरडी ने आरोप लगाया कि जोशी की "बैसाखी पर चलने" वाली टिप्पणी न केवल दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 बल्कि लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रीय दिव्यांग अधिकार मंच (एनपीआरडी) ने चुरू में चुनावी रैली के दौरान दिव्यांगों के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी.पी. जोशी के खिलाफ निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।

एनपीआरडी ने आरोप लगाया कि जोशी की "बैसाखी पर चलने" वाली टिप्पणी न केवल दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 बल्कि लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन है।

20 दिसंबर, 2023 को जारी एक पत्र में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों को दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक भाषा के इस्तेमाल की सलाह दी गई थी, जिसका हवाला देते हुए एनपीआरडी ने कहा कि जोशी ने इस सलाह का सीधे तौर पर उल्लंघन किया है।

एनपीआरडी ने इन उल्लंघनों के आलोक में निर्वाचन आयोग से जोशी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन