देश

राहुल को लेकर फर्जी खबरें पोस्ट करने वाले BJP नेता मांगे माफी, वरना होगी कानूनी कार्रवाई, जयराम रमेश का नड्डा को पत्र

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को राहुल गांधी के छेड़छाड़ किये हुए वीडियो क्लिप को साझा करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी अध्यक्ष को लिखे पत्र मे कहा कि ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को राहुल गांधी के छेड़छाड़ किये हुए वीडियो क्लिप को साझा करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में कहा, "इसके अलावा, मुझे उम्मीद है कि आप अपने सहयोगियों की ओर से तुरंत उचित माफी जारी करेंगे, जिन्होंने सच्चाई के प्रति इस तरह की लापरवाही से काम किया है।"

उन्होंने कहा, "मैं यह जानकर हैरान हूं कि आपकी पार्टी के कई सहयोगी कल (1 जुलाई, 2022) रात 9 बजे एक समाचार चैनल की शरारतपूर्ण रिपोर्ट को जानबूझकर और उत्साहपूर्वक साझा कर रहे हैं।"

जयराम रमेश ने कहा कि मूल वीडियो दरअसल राहुल गांधी की उनके वायनाड कार्यालय पर एसएफआई की हिंसा पर की गई टिप्पणी का था लेकिन इसे जानबूझकर और शरारतपूर्ण तरीके से ऐसे पेश किया गया था जैसे यह उदयपुर में कन्हैया लाल की जघन्य हत्या पर की गई टिप्पणी का वीडियो क्लिप हो।

कांग्रेस नेता ने पत्र में कहा कि तुरंत सभी संबंधित पक्षों के ध्यान में इसे लाया गया कि यह टीवी रिपोर्ट झूठी और भ्रामक है। उन्होंने कहा, "इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि आपकी पार्टी के सांसद राज्यवर्धन राठौर, सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कमलेश सैनी और अन्य नेताओं ने उत्साहपूर्वक और बिना सत्यापन किए जानबूझकर मनगढ़ंत और विकृत रिपोर्ट को साझा किया है।"

जयराम रमेश ने कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि आप और आपकी पार्टी के सहयोगी इस तरह के झूठ को फैलाना बंद कर देंगे।''

उन्होंने पत्र के आखिर में लगभग धमकी देते हुए कहा, "अगर यह माफी आज जारी नहीं की जाती है, तो हम आपकी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे, जो इस तरह से आपराधिक तरीके से और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए