
बीएसपी प्रमुख मायावती ने रविवार को पार्टी की विधायक रमाबाई परिहार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन करने को लेकर पार्टी से निलंबित कर दिया। परिहार मध्य प्रदेश में पथेरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
Published: 29 Dec 2019, 4:04 PM IST
मायावती ने एक ट्वीट में कहा, “बीएसपी अनुशासित पार्टी है और अनुशासन तोड़ने पर पार्टी के एमपी/ एमएलए आदि के विरुद्ध भी तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में एमपी(मध्य प्रदेश) में पथेरिया से बीएसपी विधायक रमाबाई परिहार द्वारा सीएए का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन पर पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।”
Published: 29 Dec 2019, 4:04 PM IST
मायावती ने ट्विटर पर यह भी कहा कि उनके सीएए समर्थक रवैये को देखते हुए पहले भी उन्हें चेतावनी दी गई थी। बीएसपी ने कानून का विरोध किया है। मायावती ने ट्वीट में आगे कहा, “जबकि बीएसपी ने इसे सबसे पहले विभाजनकारी और असंवैधानिक बताकर इसका तीव्र विरोध किया था, संसद में भी इसके विरुद्ध वोट किया तथा इसकी वापसी को लेकर भी राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। फिर भी विधायक परिहार ने सीएए का समर्थन किया। पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतावनी दी गई थी।”
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 29 Dec 2019, 4:04 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 29 Dec 2019, 4:04 PM IST