देश

CBI ने मनीष सिसोदिया के घर से जब्त किए जरुरी दस्तावेज और उपकरण, सात राज्यों में 20 जगहों पर छापेमारी जारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में छापेमारी के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में छापेमारी के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। सात राज्यों में 20 जगहों पर एक साथ छापेमारी चल रही है।

सीबीआई ने एक सार्वजनिक गवाह की मौजूदगी में कुछ दस्तावेज जब्त किए। एक सूत्र ने कहा कि भविष्य में किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ ऐसा किया गया। सूत्रों ने बताया कि टीम उनके घर पर मौजूद विभिन्न दस्तावेजों की भी जांच कर रही है और सिसोदिया से भी पूछताछ की जा रही है।

सीबीआई की टीमों ने पूर्व आबकारी आयुक्त ई. गोपीकृष्ण, चार लोक सेवकों और अन्य के घर पर भी छापेमारी की। एक सूत्र ने बताया कि फिलहाल सात राज्यों में छापेमारी चल रही है और यह शाम तक चल सकती है।

इससे पहले दिन में, सिसोदिया ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और सीबीआई केंद्र के इशारे पर काम कर रही है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।

सिसोदिया ने आगे कहा कि वे सीबीआई को पूरा सहयोग देंगे ताकि जल्द ही सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि अब तक उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया है। सिसोदिया ने हिंदी में अपने ट्वीट में आगे कहा, हम दोनों के खिलाफ झूठे आरोप हैं। अदालत में सच सामने आएगा।


आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

  • ,
  • खेल: सिराज बोले- ब्रेक ने मेरी गेंदबाजी को प्रभावित किया और ईशान किशन ने DRS को लेकर वैभव सूर्यवंशी पर कसा तंज