देश

छत्तीसगढ़: प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के गौरव और विख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे शाश्वत शुक्ल ने बताया कि 2 दिसंबर को स्वास्थ्य बिगड़ने पर 89 वर्षीय शुक्ल को रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

इससे पहले अक्टूबर में भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। तब हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और वे घर पर ही उपचार ले रहे थे।

शाश्वत के अनुसार, मंगलवार को अचानक स्थिति फिर खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल एम्स ले जाया गया।

विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने 'नौकर की कमीज', 'खिलेगा तो देखेंगे', 'दीवार में एक खिड़की रहती थी' और 'एक चुप्पी जगह' जैसे चर्चित उपन्यास रचे हैं।

हाल ही में, 21 नवंबर को रायपुर स्थित उनके आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्लीः कनॉट प्लेस में दुकानें 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप, केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वेणुगोपाल बोले- पूरी दिल्ली में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है, वे इसे युद्ध जैसी स्थिति बना रहे हैं

  • ,
  • खेल: अभिनव बिंद्रा बोले- आत्मविश्वास जगाने वाली शिक्षा प्रणाली की जरूरत और जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका

  • ,
  • यादों में महमूद: जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

  • ,
  • सिनेजीवन: कमल हासन बोले- बच्चों को जवाब की जगह मिल रही हैं लाठियां और थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर इमोशनल हुए अरुण विजय