देश

ईरान-इजरायल जंग पर कांग्रेस ने जताई चिंता, सरकार से भारतीयों की सुरक्षा और वापसी सुनिश्चित करने की मांग की

ईरान के हमले के कारण दुबई, अबु धाबी समेत मध्य-पूर्व के कई देशों में सभी उड़ानों को स्थगित करते हुए एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं। युद्ध के खतरनाक होते जाने के कारण ईरान, इजरायल समेत इन सभी देशों में रह रहे भारतीयों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ईरान-इजरायल जंग पर कांग्रेस ने जताई चिंता, सरकार से भारतीयों की सुरक्षा और वापसी सुनिश्चित करने की मांग की
ईरान-इजरायल जंग पर कांग्रेस ने जताई चिंता, सरकार से भारतीयों की सुरक्षा और वापसी सुनिश्चित करने की मांग की फोटोः सोशल मीडिया

इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद तेहरान ने भी जोरदार जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। जंग शुरू होने से मध्य-पूर्व के कई देशों में एयरपोर्ट बंद हो गए हैं। कांग्रेस ने हालात पर चिंता जताते हुए सरकार से ईरान, इजरायल समेत मध्य-पूर्व के देशों में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा और वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

Published: undefined

इजरायल-अमेरिका और ईरान में जंग के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ते तनाव बेहद चिंताजनक हैं। मध्य पूर्व में हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल और सक्रिय कदम उठाए।

Published: undefined

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'एक्स' पर पोस्ट कर मांग की है कि भारत सरकार ईरान और पूरे मध्य पूर्व में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि हाल ही में ईरान के विरुद्ध सैन्य तनाव बढ़ने के बाद मध्य पूर्व में बिगड़ती स्थिति को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गहरी चिंता व्यक्त करती है। क्षेत्र में शांति और स्थिरता सर्वोपरि है और इसे बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि हम ईरान और पूरे मध्य पूर्व में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय करे।

Published: undefined

वहीं, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि पिछले कई हफ्तों से राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के साथ कूटनीति और बातचीत का दिखावा कर रहे थे, लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के भीतर मौजूद युद्ध समर्थक समूहों के उकसावे पर उन्होंने अब सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से सैन्य आक्रमण शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस इस हमले की निंदा करती है और भारत सरकार से आग्रह करती है कि वह शत्रुता को तत्काल समाप्त कराने में मदद करे। साथ ही, भारत सरकार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में रह रहे और काम कर रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Published: undefined

कई देशों के एयरपोर्ट बंद, भारतीयों को लेकर बढ़ी चिंता

बता दें कि शनिवार सुबह इजरायल ने तेहरान समेत ईरान के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला कर जंग का आगाज किया। इसके फौरन बाद जवाब देते हुए ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर भीषण हमला किया। ईरान ने इजरायल के साथ ही ईराक, बहरीन, यूएई, कतर, कुवैत, जॉर्डन, सउदी अरब और अबु धाबी में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। ईरान के हमले के कारण दुबई, अबु धाबी समेत मध्य-पूर्व के कई देशों में सभी उड़ानों को स्थगित करते हुए एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं। युद्ध के इस हालात के कारण ईरान, इजरायल समेत इन सभी देशों में रह रहे भारतीयों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined