देश

कांग्रेस ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान शुरू किया, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

हुड्डा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हरियाणा को बर्बादी की ओर अग्रसर किया है और दावा किया कि विधानसभा चुनाव में राज्य से उसका सफाया हो जाएगा। उन्होंने बीजेपी के 10 साल के ‘कुशासन’ पर प्रकाश डाला और कांग्रेस का 15 सूत्री ‘आरोपपत्र’ पढ़ा।

कांग्रेस ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान शुरू किया
कांग्रेस ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान शुरू किया 

हरियाणा में इस वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सोमवार को ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान शुरू किया। विपक्षी दल ने कहा कि अभियान के तहत वह बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मोर्चों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को निशाना बनाएगी।

Published: undefined

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार के खिलाफ एक ‘आरोपपत्र’ जारी किया जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर इसकी आलोचना की गई है। रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां पुरानी अनाज मंडी से अभियान की शुरुआत की।

राज्य कांग्रेस प्रमुख उदय भान और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ हुड्डा बाद में करनाल की सड़कों पर चले और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।

Published: undefined

इस दौरान मार्च निकाला गया जो पुरानी अनाज मंडी से शुरू होकर कर्ण गेट बाजार, बाल्मीकि चौक, बस अड्डा, अंबेडकर चौक और महात्मा गांधी चौक इलाकों से गुजरा।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘बीजेपी सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब, अब सिर्फ कांग्रेस से आस’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव एकत्र किए गए।

Published: undefined

हुड्डा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हरियाणा को बर्बादी की ओर अग्रसर किया है और दावा किया कि विधानसभा चुनाव में राज्य से उसका सफाया हो जाएगा। उन्होंने बीजेपी के 10 साल के ‘कुशासन’ पर प्रकाश डाला और कांग्रेस का 15 सूत्री ‘आरोपपत्र’ पढ़ा।

Published: undefined

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हरियाणा में अपराध दर देश में सबसे ज्यादा क्यों है? करनाल और पानीपत समेत राज्य भर के व्यापारियों को रोजाना रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं। उनसे करोड़ों रुपये की मांग की जा रही है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि करनाल की जनता पूछ रही है कि स्मार्ट सिटी परियोजना का क्या हुआ।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार

  • ,
  • ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता को बरकरार रखा, सभी शर्तें भी खारिज

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओं की कानूनी मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, BJP पर लगाया अत्याचार का आरोप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अमेरिका को दोटूक, कहा- 'दोहा में अमेरिकी अधिकारियों से बैठक का कोई प्लान नहीं'