भारत जोड़ो यात्रा और आगामी संगठात्मक कार्यक्रमों पर कांग्रेस पार्टी की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्षों के साथ सभी प्रभारी महासचिव और राज्य प्रभारी शामिल हुए हैं।
Published: 14 Jul 2022, 4:06 PM IST
2 अक्टूबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य दक्षिणी भारत में कन्याकुमारी को उत्तरी भारत में कश्मीर से जोड़ना है। कन्याकुमारी से शुरू होगी और कश्मीर में समाप्त होगी। इस यात्रा के तहत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं होंगी।
Published: 14 Jul 2022, 4:06 PM IST
दरअसल राजस्थान के उदयपुर में 16 मई को हुए चिंतन शिविर में भारत जोड़ो अभियान की घोषणा की, इसके तहत भारत जोड़ो यात्रा 3500 किलोमीटर लम्बी होगी, जो पांच महीने लंबी चलेगी और एक दर्जन से अधिक राज्यों से होकर गुजरेगी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 14 Jul 2022, 4:06 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Jul 2022, 4:06 PM IST