देश

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दी नसीब पठान को श्रद्धांजलि, परिवार को भेजा संदेश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व-विधान परिषद सदस्य, नसीब पठान की असामयिक निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व-विधान परिषद सदस्य, नसीब पठान की असामयिक निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Published: undefined

नसीब पठान कांग्रेस संगठन में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित प्रदेश कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। दो बार विधान परिषद सदस्य एवं विधान परिषद दल के नेता पद पर रहकर उन्होने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अपनी वाकपटुता के लिए मशहूर श्री पठान अपने मिलनसार व्यक्तित्व से सभी का मन मोह लेते थे।

Published: undefined

कांग्रेस ने कहा कि पठान ने कांग्रेस संगठन की आजीवन सेवा की है। उनके निधन से कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति बहुत कठिन है।आपको बता दें कि नसीब पठान यूपी के बिजनौर से आते थे और प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिनती होती थी। बीते दिनों कोरोना से पीड़ित होने के बाद उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। नसीब पठान यूपी में विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined