देश

दिल्ली: 'शराब लाईसेंस वितरण में हजारों करोड़ रुपए का हुआ घोटाला', CBI जांच की सिरफारिश का कांग्रेस ने किया स्वागत

दिल्ली सरकार की शराब नीति पर विपक्ष सवाल उठाता रहा है। राजधानी में नई शराब नीति के लागू होने के बाद से ही केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली सरकार की शराब नीति पर विपक्ष सवाल उठाता रहा है। राजधानी में नई शराब नीति के लागू होने के बाद से ही केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के उपराज्यपाल ने नई शराब नीति में भ्रष्टाचार की जांच करने की सिरफारिश की है। उनके इस कदम का प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, कांग्रेस पहले दिन से ही शराब नीति का विरोध कर रहे हैं, जिसके लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की शराब नीति में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत भी की।

कांग्रेस के मुताबिक, दिल्ली सरकार द्वारा नई आबकारी नीति 2021-22 की शर्तो का उल्लंघन करके ओएसिस ग्रुप की चुनिंदा कम्पनियों को अवैध रुप से शराब लाईसेंस वितरण करने में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। शराब नीति पर दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट को आधार बनाकर ही उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की शराब नीति के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

अनिल चौधरी ने कहा, रिपोर्ट में शराब के ठेकों के लाईसेंस धारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का काम किया गया है और नियमों और आवंटन प्रक्रिया का उलंघन करके ठेके आवंटित किए गए हैं। 32 जोन में विभाजित राजधानी में 849 ठेके खोलने की बोली निजी संस्थाओं और रिटेल लाईसेंस दिए गए और दिल्ली सरकार ने नियमों को ताक पर रखकर शराब माफिया के साथ मिलकर काम किया। यही नही ब्लैक लिस्टेड कम्पनियों तक को टैंडर दिए गए।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Jul 2022, 6:51 PM IST

  • अर्थतंत्र की खबरें: चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक टूटा, निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर और रुपया हुआ कमजोर

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, जांच का सामना करना होगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो

  • ,
  • खेल: रोहित, सूर्या, शुभमन और श्रेयस पर गौतम गंभीर को कितना भरोसा? और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कोरिया को 8-2 से हराया

  • ,
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने ऋतब्रत गुट को ‘लिफाफा’ सिंबल देने पर चुनाव आयोग को लगाई फटकार, निष्पक्ष रहने की दी नसीहत