देश

UP: 'इंडिया' ब्लॉक मजबूत है, अजय राय बोले- सपा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

बीजेपी के सभी नौ सीट जीतने के दावे पर अजय राय ने कहा, "निश्चित तौर पर अभी संजय निषाद चले गए हैं। अभी बहुत सारे लोग बीजेपी से जाने वाले हैं।"

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन पर एनडीए बनाम 'इंडिया' ब्लॉक के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

 इस उपचुनाव में कांग्रेस ने एक भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। सभी सीटों पर सपा के ही उम्मीदवार होंगे। अजय राय ने आईएएनएस से कहा, "प्रदेश में दंगे की सरकार चल रही है। लोगों पर अत्याचार हो रहा है। गरीबों के घर बुलडोजर से गिराए जा रहे हैं। लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। इंडिया गठबंधन मजबूती से एकजुट है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या सपा प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रचार करने जाएगा, अजय राय ने कहा, "शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ता, हम सभी लोग मजबूती के साथ खड़े हैं। हर बूथ पर कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े हैं।"

बीजेपी के सभी नौ सीट जीतने के दावे पर अजय राय ने कहा, "निश्चित तौर पर अभी संजय निषाद चले गए हैं। अभी बहुत सारे लोग बीजेपी से जाने वाले हैं।"

उल्लेखनीय है कि नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को सात सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार घोषित किया है।

बीजेपी का सहयोगी दल निषाद पार्टी भी अपने लिए सीट मांग रही थी, लेकिन कई दौर और कई स्तरों पर हुई बातचीत के बाद बीजेपी ने आखिरकार अपना ही उम्मीदवार उतारने का फैसला किया। निषाद पार्टी की सीट मझवां से बीजेपी ने सुचिस्मिता मौर्या को मैदान में उतारा है।

 उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट