देश

दिल्ली-NCR के स्कूलों में बढ़ रहे कोरोना के मामले! नोएडा में पिछले 7 दिनों में 44 बच्चे कोविड से हुए संक्रमित

पिछले सात दिनों में दिल्ली से सटे नोएडा में 44 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। आईएएनएस से बातचीत में डॉ शर्मा ने कहा कि 44 में से 16 बच्चों की उम्र 18 साल से कम है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले सात दिनों में दिल्ली से सटे नोएडा में 44 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। आईएएनएस से बातचीत में डॉ शर्मा ने कहा कि 44 में से 16 बच्चों की उम्र 18 साल से कम है।

Published: undefined

देश भर में कोविड मरीजों की संख्या में गिरावट के बाद, नोएडा में कोविड संक्रमण दर फिर से बढ़ती दिख रही है और सक्रिय मामलों की संख्या 150 का आंकड़ा पार कर गई है।

Published: undefined

नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी बच्चे को खांसी, जुकाम, बुखार, दस्त, या कोविड-19 का कोई लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। बच्चों के कोविड-19 परीक्षण के बाद, कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं।

Published: undefined

इस बीच, दिल्ली सरकार ने स्कूलों को भी निर्देश दिया है कि यदि कोई मामला सामने आता है तो संबंधित विभाग या यहां तक कि पूरे स्कूल को कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए।

Published: undefined

इस बीच, भारत में शुक्रवार को 949 मामले दर्ज किए गए, जबकि इससे एक दिन पहले कोविड संक्रमण के 1,007 मामले दर्ज किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह कहा कि पिछले 24 घंटों में, देश भर में कोविड से केवल 6 मौतें हुई हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • फिराक गोरखपुरी: मुंहफट मिजाज और विरोधाभासी व्यक्तित्व, शायरी में दर्द-मोहब्बत के साथ जीवन का दर्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...