देश

यूपी के गांवों में बहुत तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण, लोग जैसे-तैसे शवों का कर रहे दाह संस्कार: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) मुखिया मायावती ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना केसों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर उनकी जान ले रहा है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) मुखिया मायावती ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना केसों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर उनकी जान ले रहा है। उनके मुताबिक लोग जैसे-तैसे शवों का दाह संस्कार करने को मजबूर हैं।

Published: undefined

मायावती ने गुरूवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा '' यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर उनकी जान ले रहा है। लोग जैसे-तैसे उनका दाह संस्कार करने को मजबूर हैं। ऐसे उजड़े गरीब और बेसहारा परिवारों की हर प्रकार की मदद के लिए सरकार को तुरन्त घोषणाओं से आगे बढ़कर सक्रिय होना चाहिए।''


Published: undefined

उन्होंने आगे लिखा '' सरकारी दावे के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के केस कुछ कम हो रहे हैं जो थोड़ी राहत की बात है, लेकिन कोरोना से मौतों की संख्या बढ़ रही है। कारण चाहे कुछ भी हो, किन्तु यह अति-विषम और अति-दु:खद स्थिति है जिससे मुक्ति के लिए हर स्तर पर सभी प्रकार के ईमानदार प्रयास बहुत जरूरी है। ''

Published: undefined

इससे पहले उन्होंने लिखा था '' देश भर में कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित खासकर डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाकाल के दौरान हो रही बीमारी और मृत्यु आदि के सम्बंध में सरकारों की घोर अनदेखी और उपेक्षा की खबरें अति-दु:खद। उनकी सुरक्षा आदि के बारे में सरकारों को पूरी तरह से गंभीर होने की सख्त जरूरत।''

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: US ने ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को नाइजीरिया में किया ढेर, ट्रंप ने दी जानकारी

  • ,
  • 'नीट पेपर लीक ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा बुरी तरह तोड़ा', राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी मध्यप्रदेश कांग्रेस

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में अब सूरज दिखाएगा तेवर, गर्मी का टॉर्चर झेलने के लिए हो जाएं तैयार, 43°C तक पहुंचेगा पारा

  • ,
  • कल 5 घंटे जोमैटो-स्विगी से नहीं आएगा खाना, OLA-Uber भी नहीं मिलेगी, तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ गिग वर्कर्स का प्रदर्शन

  • ,
  • इजराइल का गाजा में हवाई हमले जारी, हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख को बनाया निशाना