
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके भाई हासिद अहमद के खिलाफ शमी की पत्नी हसीन जहां द्वारा दर्ज कराए गए घरेलू हिंसा मामले में कोलकाता की अलीपुर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने शमी को 15 दिन के अंदर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। हसीन जहां ने पिछले साल शमी पर मारपीट और घरेलू हिंसा जैसे कई आरोप लगाए थे।
Published: 02 Sep 2019, 7:31 PM IST
गौरतलब है कि शमी की पत्नी ने उनके खिलाफ कोलकाता कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि 15 दिन के अंदर कोर्ट में हाजिर न होने की स्थिति में शमी को गिरफ्तार कर लिया जाए। फिलहाल शमी वेस्टइंडीज दौरे पर दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
Published: 02 Sep 2019, 7:31 PM IST
इसी साल अप्रैल में हसीन जहां अपनी बेटी को लेकर अचानक से शमी के अमरोहा स्थित घर में घुस गई थीं। जिसके बाद उनके देवर और सास से उनकी काफी बहस हुई थी। इस बीच अमरोहा पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में हसीन जहां को गिरफ्तार किया था।
Published: 02 Sep 2019, 7:31 PM IST
बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी का अपनी पत्नी हसीन जहां से बीते एक साल से विवाद चल रहा है। इसको लेकर आए दिन दोनों ही ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते रहे हैं। पत्नि की शिकायत पर शमी के खिलाफ आईपीसी की 7 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस बीच हसीन जहां ने उन पर मैच फिक्सिंग जैसे कई संगीन आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने सख्ती दिखाते हुए उनके सालाना कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया था। हालांकि बाद में बोर्ड ने मैच फिक्सिंग मामले में उन्हें क्लीन दी थी। फिलहाल मोहम्मद शमी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
Published: 02 Sep 2019, 7:31 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Sep 2019, 7:31 PM IST