देश

निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी कोविशील्ड, राज्य सरकारों के लिए 400 की एक डोज, सीरम इंस्टीट्यूट की घोषणा

कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए अपने नए दामों का ऐलान कर दिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए अपने नए दामों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के अनुसार राज्य सरकारें कोविशील्ड वैक्सीन 400 रुपए प्रति डोज में खरीद पाएंगी, वहीं प्राइवेट अस्पतालों को इसके लिए 600 रुपए देने होंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार को यह 150 रुपये प्रति डोज मिलती रहेगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को ऐलान किया था कि 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 की वैक्सीन लगवा सकेंगे। सरकार ने टीकाकरण अभियान में ढील देते हुए राज्यों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी है। जिसके बाद अब इसके दामों का भी ऐलान किया गया है।

केंद्र सरकार के मुताबिक, अभी भी 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को मिलेगी, जबकि बाकी 50 फीसदी राज्य सरकारें सीधे वैक्सीन निर्माताओं से ले पाएंगी। साथ ही प्राइवेट सेक्टर भी ऐसा कर सकेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Apr 2021, 1:17 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा