देश

गुजरात चुनाव: बहू के खिलाफ खड़े हुए क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के पिता, कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को 2 चरणों में मतदान होना है। क्रिकेटर रवींद्र सिंह जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा का प्रचार करते एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुजरात की जामनगर उत्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को 2 चरणों में मतदान होना है। क्रिकेटर रवींद्र सिंह जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा का प्रचार करते एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुजरात की जामनगर उत्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह जडेजा की यह अपील सभी के लिए हैरान करने वाली है क्योंकि क्रिकेटर की पत्नी रिवाबा जडेजा उसी सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं।

इस वीडियो को यूथ कांग्रेस ने भी शेयर किया है। साथ ही लिखा है, "गुजरात में रविंद्र जडेजा के पिता ने अपनी बीजेपी प्रत्याशी बहू के खिलाफ फिल्डिंग टाइट कर दी है! उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने की अपील की है।" वीडियो में, अनिरुद्ध सिंह जडेजा अपील करते हैं, मैं अनिरुद्ध सिंह जडेजा कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जडेजा को वोट देने की अपील कर रहा हूं। वह मेरे छोटे भाई की तरह हैं। मैं विशेष रूप से राजपूत मतदाताओं से भूपेंद्र सिंह को वोट देने की अपील करता हूं। क्रिकेटर रवींद्र सिंह जडेजा जामनगर शहर में अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और वह जामनगर और देवभूमि द्वारका जिले में भी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि इसी सीट पर रवींद्र सिंह जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा आक्रामक तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रही हैं और अपनी भाभी पर हमले करने से भी नहीं हिचक रही हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 'बेरोजगारी दर 40 सालों में उच्चतम स्तर पर, युवाओं में सिर्फ निराशा'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: '30 दिन तक भटकाया, राहुल गांधी पहुंचे तो 7 घंटे में झुकी पुलिस', चिदंबरम बोले- यह सत्याग्रह की जीत

  • ,
  • खेल: कोलंबो में भारत की पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित और जायसवाल और फर्नांडो पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

  • ,
  • भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर में विमान सेवा प्रभावित, कई उड़ानों का मार्ग बदला गया, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • 'एक देश, एक चुनाव' पर पी. चिदंबरम का संसद समिति के सामने विरोध, इस विचार को ही बताया 'असंवैधानिक'