देश

मध्य प्रदेश में फिर हुआ दलित का अपमान, कांग्रेस नेता ने पूछा- चुप क्यों हैं मोदी और शिवराज

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में दलित सरपंच को स्वाधीनता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण न करने देने के मामले पर कांग्रेस आक्रामक है। अरुण यादव ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि आखिर वे दलित के अपमान पर चुप क्यों हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में दलित सरपंच को स्वाधीनता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण न करने देने के मामले पर कांग्रेस आक्रामक है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि आखिर वे दलित के अपमान पर चुप क्यों हैं।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष यादव ने विदिशा जिले के भगवंतपुर का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है, "विदिशा जिले की  तहसील सिरोंज के ग्राम पंचायत भगवंतपुर के सरपंच बारेलाल अहिरवार को ध्वजारोहण के कार्यक्रम में सिर्फ इसीलिए नहीं बुलाया गया कि उनकी जाति अहिरवार है। लंबे लंबे भाषण देने वाले मोदी जी एवं शिवराज जी अब क्यों चुप है, जवाब दीजिये।"

ज्ञात हो कि स्वाधीनता दिवस के मौके पर भगवंतपुर के स्कूल में आयोजित समारोह में सरपंच के बजाय अन्य व्यक्ति से ध्वजारोहण कराए जाने पर सरपंच ने आपत्ति दर्ज कराई थी, साथ ही आरोप लगाया था कि उसे जातिसूचक शब्दों के जरिए अपमानित किया गया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया