देश

केजरीवाल को आया बुखार, खुद को किया आइसोलेट, होगा कोरोना टेस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में खांसी, गले में खराश, सूजन और बुखार के लक्षण दिखाई दिए हैं। सीएम केजरीवाल कल (मंगलवार) नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच कराएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में खांसी, गले में खराश, सूजन और बुखार के लक्षण दिखाई दिए हैं। सीएम केजरीवाल कल (मंगलवार) नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच कराएंगे। उनमें बुखार के साथ ये सारे लक्षण रविवार से दिख रहे हैं।उन्होंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर रखा है क्योंकि ऐसा हो सकता है कि ये लक्षण कोरोनावायरस से संबंधित हो। बुखार आने के बाद उन्होंने रविवार दोपहर से अपनी सारी बैठकें रद्द कर दीं और खुद को घर में आइसोलेट कर दिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल मंगलवार को कोविड-19 की जांच कराने के लिए जाएंगे।

इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुखार है और उन्हें खराश की दिक्कत है। कल से ही वह अपने आवास पर आइसोलेट हैं। कल उनका कोरोना टेस्ट होगा। वह डायबिटिक भी हैं।

बता दें कि दिल्ली में कुल मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 654 है। पिछले 24 घंटे में 1320 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 761 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में मौजूदा समय में 219 कंटेनमेंट जोन हैं। ये आंकड़े डराने वाले हैं। देश की राजधानी में एक जून के बाद हर रोज 1200 से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल