देश

देश की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है और मोदी सरकार इधर, उधर की बात कर रही है: सिंघवी

मनु सिंघवी ने कहा, ‘सरकार जीडीपी को दोहरे अंक में बनाने का दावा करती है जबकि साल 2019 में जनवरी से मार्च के दौरान वास्तविक आंकड़े 5.8% थे, जो पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में सबसे कम थे।’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब है और मोदी सरकार इधर, उधर की बात कर रही है।

सिंघवी ने मोदी सरकार की 10 नाकामियों को प्रेस के सामने पेश किया। उन्होंने कहा, “ऑटो उद्योग में 31% की गिरावट है। अकेले कारों में 23% की गिरावट, दो पहिया वाहनों के लिए 12%, ट्रैक्टर में 14% प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है है। वहीं स्टॉक एक्सचेंज की बात करें तो बीएसई में 5%, मिडकैप और स्मॉलकैप में 8% की गिरावट, निफ्टी में 10% की गिरावट दर्ज की गई है।”

सिंघवी ने कहा कि वित्त आयोग ने माना है कि सीएजी ने 2017-2018 के लिए राजकोषीय घाटे को पुनर्गठित किया है और यह 5.8% है, जबकि सरकार ने इसे 3.46% बताया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘सरकार हमारी जीडीपी को दोहरे अंक में बनाने का दावा करती है जबकि साल 2019 में जनवरी से मार्च के दौरान वास्तविक आंकड़े 5.8% थे, जो पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में सबसे कम थे। मौजूदा समय में कोई भी इस बात का दावा नहीं कर सकता कि हमारी जीडीपी के आंकड़े वर्तमान में 6.5% से अधिक हैं।’

बता दें कि आर्थिक मंदी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर संकट मंडरा रहा है। ऑटो सेक्टर की बात की जाए तो मारुती, टाटा मोटर्स और हुंडई समेत कई ऑटोमोबाइल कंपनियों में इन दिनों जबरदस्त ब्लॉक क्लोजर चल रहा है यानि कंपनी में प्रोडक्शन रुका हुआ है। जिसके चलते हज़ारों युवाओं की नौकरियां जा चुकी हैं और न जाने कितनों की नौकरियां खतरे में पड़ी हुई हैं। झारखंड में टाटा मोटर्स को पार्ट्स सप्लाई करने वाली हजारो छोटी-छोटी कंपनिया आर्थिक मंदी की वजह से बंद हो चुकी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी