देश

देश की 56 विधानसभा सीटें और 1 लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव नवंबर में, इन 7 सीटों पर नहीं होगा मतदान

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने नवंबर के पहले सप्ताह में 56 विधानसभा सीटों और बिहार में एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने नवंबर के पहले सप्ताह में 56 विधानसभा सीटों और बिहार में एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। आयोग ने कहा कि 11 राज्यों में, मणिपुर को छोड़कर, 56 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 3 नवंबर को और लोकसभा सीट के लिए 7 नवंबर को होंगे। मतगणना 10 नवंबर को होगी और चुनाव की पूरी प्रक्रिया 12 नवंबर से पहले पूरी हो जाएगी।

मध्यप्रदेश में कुल 28 विधानसभा सीटें खाली हैं, गुजरात में आठ, उत्तर प्रदेश में सात, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड, ओडिशा में दो-दो सीटें और छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना में एक-एक सीट है। इसके अलावा, बिहार में एक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

निर्वाचन आयोग के एक नोट में कहा गया, "मौसम की स्थिति, फोर्स की गतिविधि, महामारी जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने उपचुनाव कराने का फैसला किया है।" आयोग ने चार राज्यों के 7 निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव नहीं कराने का भी फैसला किया है। इन सीटों पर चुनाव अगले साल की शुरुआत में होंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Sep 2020, 4:36 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो